जानें कैसे मात्र 60 सेकेंड में हैक हो गया गूगल पिक्सल फोन

Join Us icon

एंडरॉयड स्मार्टफोन पर शुरू से ही सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। परंतु हाल में जो घटना सामने आई है वह आपको बिल्कुल स्तब्ध कर देगी। हाल में लॉन्च किया गया मेड बाइ गूगल फोन पिक्सल को एक ​चीनी टीम ने महज 60 सेकेंड में ही हैक कर लिया। यह कोई मजाक की बात नहीं है बल्कि उन्होंने सबके सामने इसे साबित भी किया और दिखाया ​भी कि कैसे हैक किया जा सकता है।

मामला यह है कि कोरिया की राजधानी सियोल में फोन हैकिंग प्रतियोगिता हो रही थी और इसी में व्हाइट हैट हैकर्स नाम से मशहूर क़िहू 360 टीम ने यह कारनामा पॉनफेस्ट के दौरान किया। फोन को हैक करने के लिए उन्होंने रिमोटली एक कोड भेजा हालांकि इस सिक्योरिटी फॉल के बारे में खुद कंपनी को मालूम नहीं था। इस कोड के माध्मय से ही उन्होंने फोन में रिमोटली गूगल प्ले आॅटोमैटिक आॅन कर ​दिया। इतना ही उन्होंने क्रोम ब्राउजर ओपेन करने से पहले ही फोन पर पॉन्ड बाई 360 अल्फा टीम का मैसेज भी प्रदर्शित किया। उनके इस कारनामे के लिए टीम को काफी वाहवाही मिली और उन्हें 1,20,000 डॉलर जो लगभग 81,16,000 रुयये का बराबर है का इनाम मिला।

जानें क्यों हैकर्स से पासवर्ड की खरीदारी करता है फेसबुक

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब गूगल के पिक्सल फोन को हैक किया गया हो। इससे पहले भी यह कारनामा हो चुका है। इससे पहले जापान में हुए पॉन20वन इवेंट के दौरान टेंसेंट की कीन टीम ने भी इस फोन को हैक किया था।

अब ब्रॉडबैंड और डीटीएच सर्विस के साथ तैयार है रिलॉयंस जियो

क़िहू 360 टीम ने माइक्रोसॉफ्ट के ऐज ब्राउजर में भी कमियां बताईं। उन्होंने बताया कि लगभग एक दशक पहले एडॉब फ्लैश के साथ कुछ कमी थी और वह अभी भी ऐज ब्राउजर में मौजूद है। इस इवेंट के दौरान टीम कुल 5,30,000 डॉलर जितने में कामयाब रही जो लगभग 3,51,71,000 रुपये के बराबर है। इन मामलों के सामने आने के बाद गूगल निर्मित एंडरॉयड स्मार्टफोन पर विश्वास थोड़ा डगमगाता जरूर है।