Samsung, OnePlus और Google Pixel यूजर्स के काम की खबर, सरकार ने जारी की ये चेतावनी

Join Us icon
Highlights

  • फोन्स से पर्सनल डेटा चोरी होने का खतरा।
  • ऑनलाइन बैंकिंग करने वालों के लिए ज्यादा खतरा है।
  • सभी यूजर्स को अपडेट का ध्यान रखना चाहिए।

Google Pixel, Samsung, OnePlus स्मार्टफोन से ऑनलाइन बैंकिंग करने वाले यूजर्स के लिए सरकार ने बड़ी चेतावनी जारी की है। दरअसल, इंडियन कंप्यूटर इमर्जेंसी रेस्पांस टीम (CERT-In) के अनुसार एंडरॉयड स्मार्टफोन यूजर्स जैसे गूगल पिक्सल, सैमसंग और वनप्लस ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड स्मार्टफोन के लिए खतरा है। इन स्मार्टफोन में कई कमजोरियां की पहचान की गई हैं। इन स्मार्टफोन यूजर्स के पर्सनल डाटा को ऑनलाइन आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

इन स्मार्टफोन के लिए खतरा

अगर आपक स्मार्टफोन गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन 11, 12, 12L, 13 पर काम करता है, तो आपके लिए खतरे में हैं। अगर आप अपने डाटा और ऑनलाइन फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो आपको लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा।

गौरतलब है कि कि बहुत सारे लोग समय-समय पर अपने फोन को अपडेट नहीं करते हैं, ऐसे लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। दरअसल, सरकार ने पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन के लिए ही चेतावनी जारी की है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली CERT-In की रिपोर्ट की मानें तो इंडिया में ऑनलाइन पेमेंट के लिए एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड स्मार्टफोन का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। लेकिन, गूगल, सैमसंग, वनप्लस और नथिंक जैसे फोन्स के लोकेशन, बैंकिंग डिटेल समेत कई सारी संवेदनशील जानकारी को ट्रैक किया जा सकता है।

एंडरॉयड ओएस में क्या है खामी?

CERT-In के अनुसार, फ्रेमवर्क, सिस्टम, Google Play सिस्टम अपडेट, आर्म कंपोनेंट्स, मीडियाटेक कंपोनेंट्स, यूनिसोक कंपोनेंट्स, क्वालकॉम कंपोनेंट्स और क्वालकॉम क्लोज्ड-सोर्स कंपोनेंट्स में खामियों के कारण एंडरॉयड ओएस में ये कमजोरियां मौजूद हैं।

इन्हीं कमजोरियों का फायदा उठाकर एक साइबर फ्रॉड करने वाला फोन्स में मनमाना कोड सेट कर देता है, जिससे संवेदनशील जानकारी उन तक पहुंच जाती है। इसलिए किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए, यूजर्स को Google द्वारा बताए अनुसार उचित पैच अपडेट करते रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here