200 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही कर्नाटक सरकार, जाने ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका

कर्नाटक सरकार ने राज्य में सभी निवासियों के लिए मुफ्त बिजली सब्सिडी की घोषणा की है। सरकार गृह ज्योति योजना के माध्यम से सब्सिडी प्रदान करेगी। वहीं, इसका लाभ उठाने के लिए लोगों को सेवा सिंधु पोर्टल पर अपना नामांकन करना होगा। यदि आप सोच रहे हैं यह कैसे करना है तो आगे इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कर्नाटक में मुफ्त बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें…
फ्री बिजली के लिए इन स्टेप को फॉलो कर करें अप्लाई
न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन
- सबस पहले Seva Sindhu वेबसाइट (https://sevasindhuservices.karnataka.gov.in) पर जाएं।
- इसके बाद रजिस्टर करने के लिए अपना आधार नंबर एंटर करें और captcha code लिखें।
- इसके बाद नेक्सट पर क्लिक करें जो आपको सीधा Digilocker पर ले जाएगा।
- इसके बाद आधार ओटीपी डालकर कन्टिनियू पर क्लिक करें।
- इसके बाद सभी परमिशन का एक्ससे दें।
- अगले पेज पर अपनी ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर डालें। फिर गाइडलाइन के अनुसार पासवर्ड बनाएं और कैप्चा डालकर सबमिट कर दें।
- अब आपको अपनी मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी।
- ओटीपी डालने के बाद आपको अकाउंट Seva Sindhu वेबसाइट पर बन जाएगा।
यूजर लॉगइन
- रजिस्ट्रेशन के बाद फिर Seva Sindhu होमपेज (https://sevasindhuservices.karnataka.gov.in) पर आएं।
- होमपेज पर ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर को डालें व ओटीपी या पासर्वड डालकर लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद “Apply for Service” को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद सभी डिटेल्स को भरकर सबमिट करें।
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन रिफ्रेंस नंबर मिलेगा, जिसे आगे इस्तेमाल किया जा सकता है।
एप्लीकेशन ट्रेकिंग
- पोर्टल पर जाकर “Check Your Application Status” टैब में एप्लीकेशन रिफ्रेंस नंबर डालें।
- इसके बाद Gruha Jyoti application की डिटेल और स्टेटस आपके सामने होगा।
ऑफलाइन एप्लीकेशन
उपभोक्ता ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए, आपको कर्नाटक राज्य में फैले कर्नाटक वन, ग्राम वन और बैंगलोर वन केंद्र में फॉर्म और दस्तावेज जमा करने होंगे।
रजिस्ट्रेशन डेट
Gruha Jyoti के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जून से शुरू हो चुके हैं।
Gruha Jyoti योजना में कौन कर सकता है अप्लाई?
- कर्नाटक में सभी आवासीय ग्राहक इसके लिए अप्लाई कर सकते है।
- व्यावसायिक सेटअप मुफ्त बिजली योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
- योजना के लिए आवेदन करने के लिए ग्राहकों को अपनी ग्राहक आईडी/खाता आईडी को आधार कार्ड से लिंक करना होगा और शेष सभी बकाया चुकाना होगा।
Gruha Jyoti योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- किरायेदारों के लिए पात्र आवासीय प्रमाण उनके बिजली कनेक्शन का खाता या उपभोक्ता आईडी और उनके वर्तमान निवास का प्रमाण दिखाना होगा।
- स्थायी निवासियों के लिए, प्राथमिक मालिक के नाम पर एक वोटर आईडी या हाउस डीड दिखाना होगा।
Gruha Jyoti योजना के लिए गाइडलाइन
- योजना में आवेदन करने के लिए उपभोक्ताओं को एप्लीकेशन फॉर्म 15 जून से 5 जुलाई, 2023 तक आवेदन जमा करना होगा।
- यह योजना 1 अगस्त, 2023 से लागू है, जिसका अर्थ है कि जुलाई 2023 के बिजली बिल इसके लिए पात्र होंगे।
- आपको राज्य में अपने निवास की स्थिति के आधार पर एक आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ जमा करना होगा।
- राज्य सरकार द्वारा प्रति माह 200 यूनिट तक निःशुल्क बिजली प्रदान की जाएगी।
- योजना का एक बड़ा प्रावधान यह है कि आपके औसत घरेलू खपत के 10 प्रतिशत से अधिक बिजली सब्सिडी प्रदान नहीं की जाएगी। उदाहरण के लिए, यदि आपकी औसत मासिक बिजली खपत 100 यूनिट है, तो किसी भी बिलिंग महीने में 110 यूनिट से अधिक की सब्सिडी प्रदान नहीं की जाएगी।
- योजना का दूसरा पहलू यह है कि एक महीने में 200 यूनिट से अधिक खपत वाले बिलों पर पूरे बिल पर बिना सब्सिडी वाली राशि का भुगतान करना होगा।
बता दें कि यह दिल्ली में मुफ्त में प्रदान की जाने वाली न्यूनतम 200 यूनिट से अलग है। वहीं, कर्नाटक सरकार का मानना है कि इस योजना से राज्य में 96% उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलने की उम्मीद है।