साइबर क्राइम पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5000 पुलिसवालों की 14 गांव में रेड, 2 लाख सिम ब्लॉक और 100 से ज्यादा गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली से 80 किलोमीटर दूर साइबर क्राइम के नए हॉटस्पॉट में बड़ा एक्शन लेते हुए 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।

Join Us icon
Highlights

  • मेवात में साइबर ठगों पर अब तक की बड़ी कार्रवाई
  • 2 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबर किए ब्लॉक
  • हरियाणा पुलिस की 104 टीमों ने 14 गांवों की रेड

देश की राजधानी दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थिति ‘मेवात’ में हरियाणा पुलिस ने साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां के 14 गांवों में रेड कर 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। आजतक ने अपनी रिपोर्ट में इसे ‘नया जामताड़ा’ बताते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस ने साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले करीब 2 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबरों को बंद करवाया है। हरियाणा पुलिस की यह कार्रवाई गुरुग्राम के एसीपी साइबर के नेतृत्व में किया है। इस रेड में करीब 5000 पुलिसकर्मी शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह साइबर क्राइम पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

14 गांव में पुलिस की ताबड़तोड़ छापे

मेवात और उसके आसपास से देश में कई साइबर क्राइम की रिपोर्ट सामने आई थी। इन शिकायतों में वृद्धि के बाद हरियाणा पुलिस की साइबर विभाग ने मेवात और उसके आसपास बड़ी कार्रवाई करने की रणनीति बनाई थी।

पुलिस की 104 टीमों ने मेवात के 14 गांव – पुन्हाना ,पिंगवा, बिछौर, फिरोजपुर थानों के तहत आने वाले महू, तिरवड़ा, गोकलपुर, लुहिंगा कला, अमीनाबाद, नई, खेड़ला, गादौल, जेमन्त, गुलालता, जखोपुर, पापडा और मामलिका में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

देश में साइबर क्राइम के हॉटस्पॉट

अब तक झारखंड के जामताड़ा को ही देश में होने वाले साइबर क्राइम का गढ़ समझा जाता था। लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार ने बताया कि झारखंड के साथ-साथ 9 राज्यों में तीन दर्जन से ज्यादा गांव और शहर साइबर क्राइम के गढ़ हैं। यहां हम आपको इनके बारे में बता रहे हैं।

  1. झारखंडः देवघर, जामताड़ा
  2. दिल्लीः अशोक नगर, ओखला, आजादपुर, उत्तम नगर, शकरपुर, हरकेश नगर
  3. हरियाणाः मेवात, मनोटा, हसनपुर, हथन गांव, भिवानी, नूह, पलवल,
  4. बिहारः बांका, नालंदा, गया, बेगूसराय, जमुई, नवादा
  5. उत्तर प्रदेशः आजमगढ़
  6. असमः मोरिगांव, नागांव, बारपेटा, धुबरी, गोलपाड़ा
  7. गुजरातः सूरत, अहमदाबाद
  8. आंध्र प्रदेशः चित्तूर
  9. पश्चिम बंगालः दुर्गापुर, आसनसोल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here