यह हैं शाओमी मी 9 के पांच फीचर्स जो इसे बनाते हैं सैमसंग गैलेक्सी एस10ई से बेस्ट

Join Us icon

शाओमी ने हाल ही में चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एक इवेंट के दौरान शाओमी मी 9 को लॉन्च किया था। शाओमी का यह नया हैंडसेट बीते साल पेश किए गए शाओमी मी 8 का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन की अहम खासियतों की बात करें तो मी 9 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसमें एक सेंसर 48-मेगापिक्सल का है। इसके अलावा भी फोन कई दूसरी खासियतों से लैस है। आप जरूर जानना चाहेंगे कि इस फोन की क्या-क्या खासियत है। तो चलिए शाओमी वनप्लस मी 9 के टॉफ 5 फीचर्स के बारे में मैं आपको विस्तार से बताते हैं।

इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
सबसे पहले बात करते हैं इस फोन में दिए गए इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की। कंपनी ने इसमें पांचवें जेनरेशन वाला इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स फास्ट और सटीक तरीके से अपने फोन को अनलॉक कर पाएंगे।

चीन से भी ज्यादा इंडिया में बिकते हैं शाओमी के फोन !

ट्रिपल रियर कैमरा
screenshot-2019-02-20-at-1-45-39-pm
इसके अलावा इस फोन को एक और फीचर जो खास बनाता है वह है इसमें दिया गया ट्रिपल रियर कैमरा। कैमरा सेटअप की बात करें तो शाओमी मी 9 तीन रियर कैमरे से लैस है। प्राइमरी सेंसर के तौर पर इसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं, कंपनी ने एफ/ 2.2 अपर्चर वाले सोनी आईएमएक्स586 सेंसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स481 सेंसर है। तीसरा सेंसर 12-मेगापिक्सल का है। सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पैनल पर 20-मेगापिक्सल का कैमरा है।

शाओमी ने किया खुलासा, रेडमी नोट 7 प्रो भी होगा लॉन्च

गेम टर्बो टेक्नोलॉजी
screenshot-2019-02-20-at-1-45-21-pm
शाओमी मी 9 में गेम टर्बो टेक्नोलॉजी दी गई है जो की गेमिंग के दौरान यूजर्स के अनुभव को शानदार बनाएगी। हालांकि, इस तरह की गेमिंग टेक्नोलॉजी हेवी गेम खेतलते समय काम आती है। ऑनर भी अपने फोन्स में कुछ इसी तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है।

शानदार प्रोसेसर
screenshot-2019-02-20-at-1-45-30-pm
हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 640 जीपीयू दिया गया है। स्नैपड्रैगन का यह प्रोेसेसर कंपनी का फ्लैगशिप चिपसेट है। यह प्रोसेसर फोन में जान फूंकने के लिए काफी दमदार है।

ट्रांसपेरेंट एडिशन
screenshot-2019-02-20-at-1-45-52-pm
अब बात शाओमी मी 9 ट्रांसपेरेंट एडिशन की तो इसके पिछला हिस्सा पूरी तरह से पारदर्शी है। वहीं, इस फोन के ज़्यादातर हार्डवेयर Mi 9 वाले ही हैं। हालांकि, इसमें 12 जीबी का रैम है। प्राइमरी सेंसर के ऊपर एफ/ 1.47 अपर्चर वाला सेवेन पीस लेंस है। फोन के बैक पैनल को देखकर लगेगा कि इसके सभी हार्डवेयर दिखाई दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here