HMD 106 Pure रिटेलर साइट पर हुआ लिस्ट, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल्स

HMD का नया कीपैड फोन HMD 106 Pure नाम से पाकिस्तान की ऑनलाइन रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, HMD ने फिलहाल इस फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च या अपनी वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है, लेकिन रिटेलर लिस्टिंग में फोन की कीमत PKR 3,250 यानी करीब 1,126 रुपये सामने आई है। साथ ही फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी मिली है। आइए, आगे आपको डिवाइस के बारे में विस्तार से बताते हैं।
HMD 106 Pure के फीचर्स
रिटेलर लिस्टिंग में HMD 106 Pure फोन को Dark Gray और Teal Green कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया है। तस्वीरों में एक ब्लू कलर भी दिखाई दिया है।
रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार HMD 106 Pure में 1.8 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 120 × 160 पिक्सल QQVGA है। फोन HMD के S30+ सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। जिसका उपयोग कंपनी अपने कई फीचर फोन में करती है।
परफॉरमेंस के लिए फोन में Unisoc 6531E चिपसेट दिया गया है। HMD 106 Pure में 1,000mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलने की जानकारी दी गई है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो और microSD कार्ड स्लॉट भी मिलेगा। microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाने की सुविधा भी है।
कनेक्टिविटी के मामले में HMD 106 Pure बेसिक फीचर फोन है। लिस्टिंग के अनुसार यह सिर्फ GSM नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें 3G, 4G या 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी।
फिलहाल HMD ने फोन के लॉन्च, कीमत और उपलब्धता को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। इसलिए ऊपर दी गई सभी डिटेल्स ऑनलाइन लसिटिंग पर आधारित हैं। आधिकारिक लॉन्च के समय स्पेसिफिकेशंस, कीमत और कलर ऑप्शन में बदलाव संभव हो सकता है। हम आपको और जानकारी मिलते ही अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।