सस्ता HMD 2660 Flip फोन हुआ ग्लोबली लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

आज से कई साल पहले अपने फ्लिप वाले कीपैड फोन देखे और इस्तेमाल करे ही होंगे। अगर आप अपनी उन यादों को एक बार फिर से ताजा करना चाहते हैं तो, ह्यूमन मोबाइल डिवाइसेज (HMD) के नए फोन के साथ कर सकते हैं। क्योंकि, ब्रांड ने अपना नया HMD 2660 Flip फोन स्टाइलिश डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। यह फोन उन लोगों को ध्यान में रख कर बनाया गया है जो अनगिनत नोटिफिकेशन, एंडलेस स्क्रॉलिंग और आधुनिक जीवन के शोरगुल से दूर रहना चाहते हैं। बता दें कि HMD 2660 फ्लिप रेट्रो डिजाइन के साथ 2025 में आया है। इसमें अन्य कीपैड फोन की तरह ही फीचर दिए गए हैं।
HMD 2660 Flip के प्रमुख फीचर्स
स्लीक और मजबूत डिजाइन: HMD 2660 फ्लिप में चमकदार, मिरर-फिनिश ऑल-ग्लास फ्रंट प्लेट दी गई है, जो क्लासिक फ्लिप फोन डिजाइन में आधुनिकता का स्पर्श जोड़ती है। IP54 स्प्लैश प्रोटेक्शन और स्क्रैच-रेसिस्टेंट ग्लास इसे टिकाऊ बनाते हैं, जिससे यह यात्रा के दौरान उपयोग के लिए अच्छा साबित होगा।
क्रिस्टल क्लियर कॉल्स: उच्च गुणवत्ता वाला ऑडियो सुनिश्चित करता है कि आपकी कॉल हमेशा स्पष्ट और शोर-रहित हों, जिससे आपको बेहतर बातचीत का अनुभव मिलता है।
उपयोग में आसान: 2.8” QVGA डिस्प्ले, बड़ी स्क्रीन और बड़े बटन के साथ, यह उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो बिना आधुनिक स्मार्टफोंस की जटिलताओं के सरल और सीधा फोन चाहते हैं।
शानदार बैटरी लाइफ: यह फोन 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी से लैस है। HMD 2660 फ्लिप आपकी प्रतिदिन उपयोग की सभी जरूरतों को पूरा करता है और आपको जरूरी समय में हमेशा कनेक्टेड रखता है।
HMD 2660 Flip के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: HMD 2660 Flip फोन 2.8-इंच QVGA मुख्य डिस्प्ले और 1.77-इंच QVCA फ्रंट डिस्प्ले के साथ आता है।
- कैमरा: इसमें 0.3MP का कैमरा दिया गया है, जो फ्लैश/टॉर्च सपोर्ट वाला है।
- ब्लूटूथ: यह डिवाइस Bluetooth 4.2 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
- बैटरी: इसमें 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जिससे उपयोगकर्ता जरूरत पड़ने पर बैटरी को बदल सकते हैं।
- स्टोरेज: यह फोन 128MB इंटरनल स्टोरेज और 48MB रैम के साथ आता है। इसके अलावा 32GB तक के SD कार्ड को भी सपोर्ट करता है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: फोन में S30+ (RTOS) ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
- USB: यह डिवाइस Type-C पोर्ट के साथ पेश हुआ है, जिससे चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर आसान हो जाता है।
- रेडियो: इसमें FM रेडियो की सुविधा दी गई है, जिससे बिना इंटरनेट के भी मनोरंजन का आनंद लिया जा सकता है।
HMD 2660 Flip के कलर्स और कीमत
HMD 2660 Flip फोन Cosy Black और Twilight Violet रंगों में उपलब्ध है, जबकि Raspberry Red रंग विकल्प जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 69 GBP यानी भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 7,590 रुपये रखी गई है।