HMD 2760 Flip 4G लीक, 2.8 इंच मेन, 1.77 इंच कवर स्क्रीन और Android 13 Go के साथ आ सकता है फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/hmd-2760-flip-4g-leak-specs-android-13-go.jpg

HMD एक बार फिर पुराने दौर के फ्लिप फोन डिजाइन को नए अंदाज में लेकर आ सकता है। नए लीक के अनुसार कंपनी HMD 2760 Flip 4G लॉन्च कर सकती है। यह 2022 में लॉन्च हुए Nokia 2760 Flip जैसा हो सकता है। हालांकि, कंपनी सॉफ्टवेयर में बड़ा बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में Android 13 Go पर आधारित Icon OS 13 दिया जा सकता है। यानी यह फीचर फोन के साथ ही बेसिक स्मार्टफोन की तरह भी काम कर सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

HMD 2760 Flip 4G स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के अनुसार, HMD 2760 Flip 4G में क्लैमशेल डिजाइन और डुअल-डिस्प्ले सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन को खोलने पर 2.8 इंच का मेन LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। जबकि बाहर की तरफ 1.77 इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है।

HMD 2760 Flip 4G
– LCD 2.8″ main & 1.77″ outer
– 5MP AF w LED / VGA w LED
– Icon OS 13 (based on Android 13Go)
– Unisoc T310 1.8GHz
– 2/32GB + 128GB microSD
– 2500mAh, USB-C
– WiFi & Hotspot, Bluetooth, Touch pad, 3.5mm., Snake, GMS, Play Store, SOS Key etc.
Black, Cyan, Pink pic.twitter.com/1eE25S7PAa

— HMD_MEME’S (@smashx_60) August 16, 2026

कैमरा सेटअप की बात करें तो बैक पैनल पर LED फ्लैश के साथ 5MP ऑटोफोकस कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में VGA कैमरा दिया जा सकता है।

आगामी HMD 2760 Flip 4G में सबसे बड़ा अपग्रेड इसके सॉफ्टवेयर के तौर पर देखने को मिल सकता है। जानकारी के अनुसार फोन Icon OS 13 पर रन कर सकता है, जो Android 13 Go Edition पर आधारित हो सकता है।

अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो फोन में Google Mobile Services और Google Play Store का सपोर्ट मिल सकता है। यानी ग्राहकों को फीचर फोन ऐप्स के साथ Android ऐप्स का अनुभव भी मिल सकता है। फोन में क्लासिक Snake गेम भी प्री-इंस्टॉल मिलने की बात कही गई है।

परफॉरमेंस के लिए HMD 2760 Flip 4G में Unisoc T310 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह 12nm प्रोसेस पर बना क्वाड-कोर चिप है। जिसमें एक Cortex-A75 कोर करीब 2GHz तक की स्पीड पर और तीन Cortex-A55 कोर दिए गए हैं। फोन में 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी के मामले में HMD 2760 Flip 4G में 2,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi और हॉटस्पॉट सपोर्ट, Bluetooth और SOS बटन दिया जा सकता है। इसमें एक टचपैड भी मिलने की जानकारी सामने आई है।

HMD 2760 Flip 4G कलर्स

लीक में बताया गया है कि HMD 2760 Flip 4G फोन Black, Cyan और Pink ऑप्शन में आ सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन के लॉन्च या स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए कंपनी की घोषणा के बाद ही इन डिटेल्स की पुष्टि होगी। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।