HMD Aura 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता है Helio G81

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/hmd-aura-2-pro-specifications-leaked-50mp-camera-90hz-display.jpg

HMD अपने नए Aura सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। जिसे HMD Aura 2 Pro नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। फोन से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सोशल मीडिया साइट X पर सामने आई है। टिप्स्टर ने पोस्ट में फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस और फोटोज शेयर किए हैं। बताया गया है कि Aura 2 Pro में 90Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G81 प्रोसेसर और 50MP कैमरा दिया जा सकता है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

HMD Aura 2 Pro के लीक स्पेसिफिकेशंस

लीक के अनुसार HMD Aura 2 Pro में 6.75 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्क्रीन में HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।

HMD Aura 2 Pro
– IPS LCD 6.75″ HD+, 90Hz
– 50MP, PDAF + 0.08MP + 2MP
– 5MP selfie
– MTK Helio G81
– 4/128GB + 256GB microSD
– Android 15 Go Edition
– 5000mAh, 10W
– IP52, BT5.0, OZO playback, Side FPS, Self-repairable etc.
Meteor Black, Icy Blue pic.twitter.com/yJvjLDWhWk

— HMD_MEME’S (@smashx_60) September 24, 2026

परफॉरमेंस के लिए HMD Aura 2 Pro फोन में MediaTek Helio G81 चिपसेट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ 4GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाने का विकल्प मिलने की बात कही गई है। सॉफ्टवेयर के तौर पर Android 15 Go Edition दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए HMD Aura 2 Pro फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलने की जानकारी दी गई है। इसमें PDAF सपोर्ट हो सकता है। इसके साथ 2MP और 0.08MP के दो अन्य कैमरे दिए जा सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

HMD Aura 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। लीक के मुताबिक फोन 10W चार्जिंग सपोर्ट करेगा। यानी चार्जिंग स्पीड के मामले में यह डिवाइस बेसिक लग सकता है।

फोन में IP52 रेटिंग मिलने की बात कही गई है। डिवाइस में सेल्फ-रिपेयरेबल डिजाइन भी दिया जा सकता है। यानी कुछ हार्डवेयर पार्ट्स को रिपेयर या बदलने की सुविधा मिल सकती है। सिक्योरिटी के लिए HMD Aura 2 Pro फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 मिलने की जानकारी है। इसके अलावा फोन में OZO Playback सपोर्ट भी मिल सकता है।

HMD Aura 2 Pro के संभावित कलर

लीक के अनुसार HMD Aura 2 Pro को Meteor Black और Icy Blue कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

फिलहाल HMD की ओर से Aura 2 Pro को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए फोन की कीमत, लॉन्च और ऊपर बताए गए स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि के लिए कंपनी के ऐलान का इंतजार करना होगा। यदि आप इस आगामी डिवाइस को लेने की इच्छा रखते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।