रेट्रो डिजाइन के साथ HMD Barbie Flip Phone भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/hmd-barbie-phone-launched-india-price-specifications.jpg
Highlights

HMD Barbie Phone आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है, जो पिछले साल अगस्त में पहली बार ग्लोबली पेश किया गया था। कस्टमाइजेशन के लिए यह फ्लिप फोन दो बदलने वाले बैक कवर, स्टिकर्स, क्रिस्टल्स और बार्बी चार्म्स वाले बीडेड लैंयार्ड के साथ आता है। HMD Barbie Flip Phone में कोई डिस्ट्रैक्टिंग ऐप्स (संभावित रूप से सोशल मीडिया ऐप्स) नहीं हैं और यह केवल कॉलिंग, मैसेजिंग और अन्य बुनियादी कार्यों की सुविधा देता है। इसमें 2.8-इंच का इंटरनल डिस्प्ले और 1,450mAh की बैटरी दी गई है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

HMD Barbie Phone की कीमत और उपलब्धता

HMD Barbie Phone के स्पेसिफिकेशंस

डिजाइन

HMD बार्बी फोन में रेट्रो-फ्लिप स्टाइल डिजाइन है, जिसमें हर जगह गुलाबी रंग के एक्सेंट और बार्बी थीम कीपैड है। बाहरी स्क्रीन को मिरर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम मालिबू स्नेक, डिजिटल बैलेंस टिप्स और बार्बी मेडिटेशन जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। आपको कस्टम आइकन, वॉलपेपर और बार्बी रिंगटोन भी मिलते हैं।

बार्बी फोन कुछ ईस्टर एग के साथ आता है जैसे *#227243# टाइप करने पर आपको बार्बी वॉलपेपर मिलते हैं, मालिबू बीच साउंड के लिए *#malibu# और केन ग्रीटिंग्स के लिए *#ken# या *#536# टाइप करना होता है। HMD दो कस्टमाइज़्ड बार्बी थीम वाले बैक कवर, एक बीडेड लैनयार्ड, स्टिकर और क्रिस्टल बंडल कर रहा है। फोन गुलाबी रंग के ज्वेलरी बॉक्स में आता है।