HMD ने पेश किए Nokia के 4 नए AI फीचर फोन, मिलेंगे AI Assistant, वीडियो कॉलिंग और USB Type-C जैसे फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/hmd-nokia-ai-feature-phones-launch.jpg

HMD Global ने फीचर फोन सेगमेंट में बड़ा बदलाव करते हुए Nokia ब्रांड के तहत चार नए 4G फीचर फोन ग्लोबली पेश किए हैं। जिसमें Nokia 210 4G, Nokia 235 4G (2nd Edition), Nokia 215 4G (2nd Edition) और Nokia 200 4G शामिल हैं। इन सभी फोन की सबसे बड़ी खासियत इनमें दिया गया बिल्ट-इन AI Assistant है। कंपनी के अनुसार ये फोंस उन यूजर्स के लिए हैं जो आज भी स्मार्टफोन के बजाय Feature Phone खरीदना पसंद करते हैं। आइए, आगे आपको मॉडल्स की डिटेल देते हैं।

AI Assistant के साथ मिलेगा नया अनुभव

ब्रांड की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार नई Nokia 4G सीरीज के हर फोन में डायरेक्शनल कीपैड पर एक डेडिकेटेड AI Assistant बटन मौजूद है। इस बटन को दबाकर यूजर वॉयस कमांड के जरिए टॉर्च ऑन कर सकते हैं, कैमरा ओपन कर  सकते हैं, अलार्म या रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, कॉल भी कर सकते हैं और सामान्य सवालों के जवाब भी पूछ सकते हैं। यह फीचर Sikey AI द्वारा काम करता है।

कंपनी पहले 180 दिनों तक AI की सुविधा मुफ्त दे रही है। इसके बाद इस सुविधा का इस्तेमाल जारी रखने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन लेना होगा। यही नहीं फोन में क्लाउड सर्विस का भी सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स वीडियो, मौसम की जानकारी, स्पोर्ट्स स्कोर और अन्य ऑनलाइन कंटेंट एक्सेस कर पाएंगे। जबकि फोन की सीमित स्टोरेज पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है।

Nokia 4G Feature Phones के फीचर्स

Nokia 210 4G, Nokia 235 4G (2nd Edition), Nokia 215 4G (2nd Edition) और Nokia 200 4G फीचर फोन क्लासिक Nokia डिजाइन के साथ आते हैं, लेकिन इनमें कैमरा और स्पीकर के आसपास मेटैलिक फिनिश दी गई हैं। ये सभी डिवाइस S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। इनमें 1450mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे बैकअप दे सकती है।

Nokia 215 4G (2nd Edition) और Nokia 235 4G (2nd Edition) में 2.8-इंच डिस्प्ले मिलता है। जबकि Nokia 210 4G और Nokia 200 4G में 2.4-इंच स्क्रीन दी गई है। कैमरे की बात करें तो कुछ मॉडल्स में VGA कैमरा मिलता है। जबकि कुछ में 2MP कैमरा दिया गया है।

अन्य फीचर्स में 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो, USB Type-C चार्जिंग और Xpress Chat के जरिए वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। जो इन्हें सामान्य फीचर फोन की तुलना में ज्यादा उपयोगी बनाती हैं।

कीमत और उपलब्धता

फिलहाल HMD Global ने इन नए Nokia 4G फीचर फोन की कीमत और सेल डेट नहीं बताई है। हालांकि, कंपनी का लक्ष्य AI और क्लाउड फीचर्स के जरिए फीचर फोन कैटेगरी में नया अनुभव देने का है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इनकी उपलब्धता और कीमत से जुड़ी जानकारी भी सामने आ सकती है।

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो कॉलिंग, मैसेजिंग, लंबी बैटरी लाइफ के साथ AI Assistant और क्लाउड जैसी नई सुविधाएं प्रदान करे तो Nokia की यह नई 4G फीचर फोन सीरीज अच्छा विकल्प बन सकती है। खासतौर पर बुजुर्गों, सेकेंडरी फोन रखने वालों और कम बजट में फोन देख रहे यूजर्स के लिए ये डिवाइस सही साबित हो सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।