5,000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के साथ आ सकता है HMD Rise 4G, स्पेसिफिकेशंस लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/hmd-rise-4g-leaked-specifications-90hz-display-5000mah-battery.jpg

HMD के एक नए बजट स्मार्टफोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जिसे HMD Rise 4G नाम से पेश किया जा सकता है। फोन के कथित स्पेसिफिकेशंस सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिपस्टर ने शेयर किए हैं। हालांकि, सामने आई जानकारी में फोन के नाम को लेकर भी पूरी तरह पुष्टि नहीं है। कंपनी ने भी इस स्मार्टफोन को लेकर घोषणा नहीं की है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

HMD Rise 4G के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

लीक के अनुसार, अपकमिंग HMD स्मार्टफोन में 6.52-इंच की IPS LCD स्क्रीन दी जा सकती है। इसका रिजॉल्यूशन 720 × 1612 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz हो सकता है। इस डिस्प्ले से फोन में एंट्री लेवल ग्राहकों को अच्छा अनुभव मिलने की उम्मीद है।

परफॉरमेंस के लिए संभावित HMD Rise 4G में Unisoc SC9863A1 प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। यह एंट्री-लेवल चिपसेट है। जिसे रोजमर्रा के सामान्य उपयोग के लिए दिया जा सकता है। फोन में 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज के विकल्प मिल सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए HMD Rise 4G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 13MP का मेन कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल होने की बात सामने आई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

पावर बैकअप के लिए HMD Rise 4G में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो 10W चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। ऐसे में बैटरी की क्षमता अच्छी होने के बावजूद फोन को चार्ज होने में ज्यादा समय लग सकता है।

लीक के मुताबिक, HMD Rise 4G स्मार्टफोन Android 16 Go Edition पर काम कर सकता है। यह Android का हल्का वर्जन है जिसे सीमित हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन पर बेहतर तरीके से चलने के लिए बनाया गया है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 4G LTE, 2.4GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और 3.5mm हेडफोन जैक मिल सकता है। फोन को IP52 रेटिंग दिए जाने की भी बात सामने आई है। इसके अलावा इसमें सेल्फ-रिपेयर यानी खुद से कुछ पार्ट्स बदलने की सुविधा मिल सकती है। कलर ऑप्शंस के मामले में डिवाइस Rose Gold और Deep Blue में आ सकता है।

फिलहाल HMD Rise 4G स्मार्टफोन के लॉन्च और उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि अगर आप सामान्य इस्तेमाल के लिए बजट स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो इस फोन के आने का वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स साइट पर हम आपको इसके आगे भी अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।