HMD Touch AI हुआ लॉन्च, Nokia Lumia जैसा डिजाइन और AI फीचर्स के साथ चीन में आया किफायती 4G फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/hmd-touch-ai-launched-price-specifications-ai-features-china.jpg

HMD ने चीन में अपना नया HMD Touch AI लॉन्च कर दिया है। यह कॉम्पैक्ट 4G फोन है, जिसे उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो जरूरी फीचर्स और AI टूल्स का उपयोग करना चाहते हैं। फोन का डिजाइन आपको पुराने Nokia Lumia स्मार्टफोंस की याद दिला सकता है। इसमें ByteDance का AI असिस्टेंट और कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल यह चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

HMD Touch AI डिजाइन

HMD Touch AI का डिजाइन पूर्व में आई Nokia Lumia सीरीज से लिया गया लगता है। फोन के बैक पैनल पर गोल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है और इसे आकर्षक Cyan कलर में पेश किया गया है। यूजर्स अलग से Yellow, Blue और White बैक कवर भी खरीद सकते हैं। जिससे फोन का लुक आसानी से बदला जा सकता है। यह मॉडल पिछले साल भारत में लॉन्च हुए HMD Touch 4G जैसा दिख रहा है, लेकिन चीन के वैरियंट में लोकल मार्केट के लिए AI फीचर्स जोड़े गए हैं।

HMD Touch AI के स्पेसिफिकेशंस

HMD Touch AI फोन में 3.2 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फ्रंट और बैक दोनों तरफ 2MP कैमरा मिलता है। बैटरी के मामले में 1,950mAh बैटरी दी गई है, जिसे USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो HMD Touch AI फोन में Dual 4G SIM, Wi-Fi और Hotspot फीचर मिलता है। यानी जरूरत पड़ने पर यह दूसरे डिवाइस के साथ इंटरनेट भी शेयर कर सकता है।

HMD Touch AI की बड़ी खासियत इसका Doubao AI है, जिसे ByteDance ने बनाया है। यह AI चीनी और अंग्रेजी के बीच अनुवाद, टेक्स्ट से इमेज जनरेट, फोटो में मौजूद ऑब्जेक्ट्स की पहचान और उन्हें सही करने के साथ-साथ पढ़ाई से जुड़े कई कामों में भी मदद कर सकता है।

HMD Touch AI फोन में ऊपर की तरफ एक फिजिकल कस्टम बटन भी दिया गया है। इसे अलग-अलग कामों के लिए सेट किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इसे SOS बटन की तरह उपयोग किया जा सकता है, जिससे इमरजेंसी में चुने गए कॉन्टैक्ट्स को तुरंत अलर्ट भेजा जा सके।

HMD Touch AI फोन में Parental Controls, Distraction-Free Interface और Alipay का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यह बच्चों, बुजुर्गों या डिजिटल डिटॉक्स चाहने वाले यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन जाता है।

HMD Touch AI कीमत और उपलब्धता

HMD Touch AI को चीन में 469 युआन (करीब 6,500 रुपये) में पेश किया गया है। यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यदि आप चीन में हैं और सस्ता जरुरी फीचर्स वाला फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स पर और टेक से जुड़ी जानकारी लेने के लिए बने रहें।