HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर लाइव हुआ माइक्रोसाइट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/hmd-vibe-2-5g-india-launch-flipkart-microsite-live.jpg

HMD ने आखिरकार अपने अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम और लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म कर दिया है। नया डिवाइस HMD Vibe 2 5G नाम से अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। यह पिछले साल पेश हुए HMD Vibe का अपग्रेड बनकर आ रहा है। इसमें पहले के मुकाबले नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। आइए, आगे सामने आई डिटेल्स जानते हैं।

कंपनी ने फिलहाल HMD Vibe 2 5G फोन का फ्रंट डिजाइन फ्लिपकार्ट और सोशल मीडिया एक्स पर टीज किया है। जिसमें पंच-होल कटआउट के साथ सेल्फी कैमरा और हल्के राउंडेड कॉर्नर देखने को मिलते हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में HMD इस डिवाइस के और भी फीचर्स Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए कंफर्म करेगा।

HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए HMD Vibe 5G का सक्सेसर होगा। जो बजट सेगमेंट में 8,999 रुपये की कीमत पर आया था। ऐसे में माना जा रहा है कि नया मॉडल भी किफायती प्राइस रेंज में ही लॉन्च होगा। जिससे यह एंट्री-लेवल 5G यूजर्स को टारगेट कर सकता है।

यदि पुराने मॉडल की बात करें तो HMD Vibe 5G में 6.67-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और पंच-होल डिजाइन है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Unisoc T760 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और वर्चुअल RAM सपोर्ट दिया गया था। स्टोरेज के तौर पर 128GB मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेक्शन में HMD Vibe 5G में 50MP का AI प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई थी, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर के मामले में HMD Vibe 5G डिवाइस Android 15 पर रन करता है और कंपनी ने इसमें क्लीन, ब्लोटवेयर-फ्री एक्सपीरियंस देने का दावा किया था। साथ ही दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया था। हालांकि OS अपग्रेड नहीं मिलते हैं।

HMD Vibe 5G

आगामी HMD Vibe 2 5G से उम्मीद है कि यह बेहतर डिजाइन, अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस और किफायती कीमत के साथ भारत में आएगा। हालांकि फिलहाल इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, आने वाले दिनों में कंपनी इसकी और डिटेल्स शेयर कर सकती है। यदि आप मई के महीने में सस्ता 5जी फोन लेने का सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम लॉन्च डेट आते ही आपको नए पोस्ट में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।