
पिछले महीने ऑनर कंपनी से जुड़ा एक लीक सामने आया था जिसमें बताया गया था कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे ऑनर 10आई नाम के साथ टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। इस लीक में ऑनर 10आई की रेंडर ईमेज के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर किया गया था। वहीं आज ऑनर 10आई को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट कर दिया गया है। टेना पर लिस्ट होने से न सिर्फ ऑनर 10आई की कई अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है बल्कि साथ ही यह भी साफ हो गया है Honor 10i जल्द ही टेक मंच पर दस्तक दे देगा।
टेना लिस्टिंग
Honor 10i को टेना पर दो अगल-अलग पेज पर लिस्ट किया गया है। इन दोनों पेज पर ऑनर 10आई का मॉडल नंबर भी अलग-अलग है जो फोन के अलग-अलग वेरिएंट्स को दर्शाता है। ऑनर 10आई को टेना पर एचआरवाई-टीएल00टी तथा एचआरवाई-एएल00टीए मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार HRY-TL00T मॉडल नंबर वाला वेरिएंट जहां 4जीबी रैम व 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च होगा वहीं HRY-AL00Ta मॉडल नंबर वाले वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ ही 6जीबी की रैम मैमोरी भी दी जाएगी। यह मॉडल Honor 10i का सबसे बड़ा वेरिएंट होगा।

ऑनर 10आई डिजाईन
कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक Honor 10i के लॉन्च व इसकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई भी आफिशियल घोषणा नहीं की गई है लेकिन अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया जाएगा। सामने आई फोटो के अनुसार ऑनर का यह फोन ग्लास सेंडविच डिजाईन पर बनाया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। कैमरा सेटअप के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
ऑनर 10आई स्पेसिफिकेशन्स
Honor 10i को लेकर अब तक सामने आए लीक्स की बात करें तो यह फोन में 6.2-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। कपंनी की ओर से इस फोन को ईएमयूआई आधारित एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर आउट-आफ-द-बॉक्स पर पेश किया जा सकता है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में हुआवई का ही हाईसिलिकॉन किरीन 710 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
टेना की लिस्टिंग में Honor 10i के रैम वेरिएंट से भी पर्दा उठा दिया है। इस लिस्टिंग से पता चला है कि ऑनर 10आई को 6जीबी रैम और 4जीबी रैम के वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जो 128जीबी की इंटरनल मैमोरी तथा 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेंगे। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ऑनर 10आई ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : नोकिया एक्स71 क्यों है अन्य नोकिया फोंस से अलग, जानें 5 खूबियां
इसी तरह सेल्फी के लिए Honor 10i में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक ऑनर 10आई एनएफसी से लैस होगा तथा रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इसमें फेस अनलॉक फीचर भी देखने को मिलेगा। लीक के अनुसार Honor 10i में 3230एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। उम्मीद है कि इसी महीने कंपनी इस फोन से पर्दा उठा देगी।



















