48MP रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor 20S, करेगा शाओमी की छुट्टी

Join Us icon

Honor ने आज चीन की स्मार्टफोन मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Honor 20S को लॉन्च किया है। Honor 20S की बात करें तो इसमें भी Honor 20 सीरीज के बेस वेरिएंट Honor 20i की तरह ही ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। लॉन्च से पहले फोन के कई लीक सामने आए थे, जिनपर अब विराम लगाते हुए कंपनी ने इसे ऑफिशियल पेश किया है।

डिजाइन

अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो कंपनी ने फोन बिना बेज़ल और बिना नॉच वाले होल-पंच डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। सेल्फी के लिए स्क्रीन पर दिया गया छेद बायीं तरफ टॉप पर है। इसके अलावा पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, वर्टिकल पोजीशन में है। फोन ग्रेडिएंट बैकपैनल के साथ आता है। इसके अलावा हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर किनारे पर है।

स्पेसिफिकेशन्स

Honor 20S मेंफोन में 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) डिसप्ले है। इसके साथ ही फोन Kirin 810 7nm चिपसेट2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा प्रोसेसर पर पेश किया गया है। फोन में दो रैम ऑप्शन 6GB/8GB के साथ 128जीबी स्टोरेज का ऑप्शन है। फोन वाइट, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।
honor-20s-new
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो अन्य कैमरे दिए मौजूद हैं। वहीं, इसमें सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित है। वहीं, पावर के लिए इसमें 3,750एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का वजन 172 ग्राम है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here