12जीबी रैम के साथ 4 सितंबर को लॉन्च होगा Honor 20 सीरीज़ का नया फोन, सामने आई स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Honor को लेकर कल ही खबर सामने आई थी जिसमें Huawei सब-ब्रांड द्वारा लॉन्च किए जाने वाले आगामी स्मार्टफोन Honor 20S की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह कंपनी की Honor 20 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन होगा। Honor 20S को Google Play Console पर लिस्ट किया गया था ​जहां इस स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है वहीं अब कंपनी की ओर से Honor 20SE की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। Honor 20SE आने वाली 4 सितंबर को टेक मंच पर दस्तक दे देगा।

Honor ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट पर बताया है कि कंपनी आने वाली 4 सितंबर को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से Honor 20 सीरीज़ के नया स्मार्टफोन Honor 20SE टेक मंच पर कदम रखेगा। Honor 20SE इस दिन सिर्फ चीनी मार्केट में ही उतारा जाएगा जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में एंट्री लेगा। Honor 20SE इंडिया में लॉन्च किया जाएगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

Honor 20SE might launch on 4th september with 12gb ram kirin 980 chipset

Honor 20SE डिजाईन

Honor 20SE की लॉन्च डेट के साथ ही वेईबो पर फोन की फोटो को भी शेयर किया गया है। इस फोटो में Honor 20SE को सिर्फ बैक पैनल से ही दिखाया गया है। Honor 20SE पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नज़र आया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट दी गई है। गौरतलब है कि यहांगफ्लैश के उपरी भी एक सेंसर नज़र आ रहा है जिसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है तथा यहां नीचे की ओर Honor की ब्रांडिंग लगी है। उम्मीद की जा रहा है कि यह स्मार्टफोन भी Honor 20 सीरीज़ में लॉन्च हुए Honor 20 और Honor 20 Pro की ही तरह पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा।

Honor 20SE स्पेसिफिकेशन्स

सामने आए लीक्स के अनुसार Honor 20SE को 6.26-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। आशा की जा रही है कि यह डिसप्ले एमोलेड होगी जो ​इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगी। लीक में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड पाई पर पेश​ किया जाएगा जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के ताकतवर चिपसेट किरीन 980 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : अब बदलेगी स्मार्टफोन की दुनिया, इंडिया में लॉन्च हुआ 64-Megapixel कैमरे वाला फोन Realme XT

लीक में मानें तो Honor 20SE में 12जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। Honor 20SE को 12जीबी रैम के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 128जीबी स्टोरेज और 256जीबी इंटरनल मैमोरी होगी। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Honor 20SE के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2-मेगापिक्सल का ​तीसरा कैमरा सेंसर होगा।

Honor 20SE might launch on 4th september with 12gb ram kirin 980 chipset
Honor 20

Honor 20SE में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 3650एमएएच की बैटरी दी जाएगी। कंपनी 4 सितंबर को Honor 20SE से पर्दा उठाने जा रही है और फोन लॉन्च से पहले आई इस स्पेसिफिकेशन्स को कंपनी की आधिकारिक घोषणा तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here