
Honor ने जुलाई में भारतीय बाजार में दो नए फोन Honor 9A और Honor 9S लॉन्च थे। इनमें ऑनर 9एस जहां 6,499 रुपये में लाया गया था वहीं ऑनर 9ए को 11,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। इन सस्ते स्मार्टफोंस के बाद अब ऑनर ने टेक मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन Honor 30i भी लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फिलहाल ऑनर की ओर से रूस में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Honor 30i
ऑनर 30आई को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। फोन की डिसप्ले बेहद ही नैरो बेजल्स वाली है जिसके उपरी ओर ‘यू’ वाली नॉच दी गई है। Honor का यह नया स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 417ppi पिक्सल डेनसिटी पर काम करती है।
Honor 30i को एंडरॉयड 10 पर ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मैजिक यूआई 3.1 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ हुआवई का किरीन 710एफ चिपसेट दिया गया है। रशियन मार्केट में यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : 5000एमएएच बैटरी और 48 एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Motorola का नया फोन Moto E7 Plus
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ऑनर 30आई ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor 30i में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Honor 30i एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक और लोवर पैनल पर बीच में यूएसबी पोर्ट तथा दोनों साइट स्पीकर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए ऑनर 30आई में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। ऑनर 30आई को रशियन मार्केट में RUB 17,990 में लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 17,000 रुपये के करीब है।























