Honor 30S क्वाड कैमरा और किरिन 820 प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Honor अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Honor 30 को इस महीने के आखिर में चीन में पेश कर सकती है। वहीं, Honor 30 सीरीज काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई है और अब इस सीरीज़ के एक फोन से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

GSMArena पर Honor 30S के बारे में सामने आई जानकारी के अनुसार Honor 30 लाइनअप मार्च के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा 3सी लिस्टिंग में इस सीरीज के अंदर आने वाले डिवाइस की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार Honor 30S स्मार्टफोन Huawei के नए मिड-रेंज 5जी किरिन 820 प्रोसेसर के साथ आएगा।

3सी लिस्टिंग दावा किया गया था कि फोन में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा हाल ही में नया रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) भी सामने आया है, जिसमें फोन का रियर कैमरा सेटअप साफ देखा गया था।

रेंडर्स के अनुसार फोन के बाईं तरफ वॉल्यूम बटन के ठीक नीचे एक थोड़ी जगह दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि वह फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बटन का काम करेगा। वहीं, रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है। बस इस बार फोन के चारों कैमरा का लेआउट साफ देखा जा सकता है। हालांकि, यह बताना मुश्किल है कि यह सेंसर कौन-से हैं और इसमें कोई ऑटो-फोकस या फिर डेप्थ सेंसर होगा। हालांकि, रेंडर्स में फ्रंट की तस्वीर सामने नहीं आई है।

ऑनर 30एस में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग होने संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा फोन की दूसरी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर हमें लॉन्च को इंतजार करना होगा। लॉन्च के दिन ही फोन की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here