लॉन्च से पहले Honor 400 Lite की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन आया सामने, जल्द होगी एंट्री

Join Us icon
Highlights

  • Honor 400 Lite को ब्लैक, ग्रीन और ग्रे रंगों में लिस्ट किया गया है।
  • इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच की डिस्प्ले, MediaTek Dimensity चिपसेट और 8GB RAM मिलने की उम्मीद है।
  • Honor 400 Lite, Honor 400 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल हो सकता है।

Honor 400 सीरीज को जल्द ही Honor 300 लाइनअप के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस सीरीज में कई मॉडल शामिल हो सकते हैं, जिनमें हाल ही में Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया Honor 400 Lite भी शामिल है। ब्रांड के ऐलान से पहले यह फोन एक ऑनलाइन रिटेलर की वेबसाइट पर भी नजर आया है। लिस्टिंग में कीमत, डिजाइन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि इसका लॉन्च अब करीब आ गया है।

Honor 400 Lite डिजाइन

  • Honor 400 Lite को हंगरी के ऑनलाइन रिटेलर Connextion पर लिस्ट किया गया है।
  • लिस्टिंग में फोन का पूरा डिजाइन तीन रंग विकल्पों में दिखाया गया है: जिसमें ब्लैक, ग्रीन और ग्रे कलर्स शामिल हैं।
  • आने वाले Honor स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा के लिए पिल-शेप कटआउट दिया गया है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले है, जिसके चारों ओर पतले बेजल्स हैं।
  • वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के दाईं ओर मौजूद हैं। इसके अलावा, निचले हिस्से में एक और फिजिकल बटन देखा गया है, लेकिन यह किस लिए है इसकी डिटेल्स नहीं मिली है।
  • फोन के पीछे की तरफ देखने पर, स्क्वायर-शेप कैमरा मॉड्यूल नजर आता है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश त्रिकोणीय आकार में रखे गए हैं। साथ ही, कैमरा मॉड्यूल पर ‘108MP’ का टेक्स्ट दिखाई देता है।
  • Honor 400 Lite में बॉक्सी फ्रेम दिया गया है, जिसके किनारे हल्के गोलाकार हैं।

स्पेसिफिकेशंस

  • ऑनलाइन लिस्टिंग से पता चलता है कि Honor 400 Lite में 6.7-इंच की डिस्प्ले होगा लेकिन रिफ्रेश रेट का जिक्र नहीं किया गया है।
  • फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • यह 5G नेटवर्क सपोर्ट और डुअल SIM स्लॉट के साथ आएगा।
  • पिछली Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
  • फोन के Android 15 OS पर चलने की संभावना है।

Honor 400 Lite कीमत (लीक)

Honor 400 Lite की कीमत ऑनलाइन रिटेलर वेबसाइट पर HUF 138,280 (लगभग ₹32,700) लिस्ट की गई है। गौर करने वाली बात यह है कि Honor 200 Lite (क्योंकि Honor 300 Lite लॉन्च नहीं हुआ था) भारत में ₹17,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। जबकि ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत EUR 329.90 (लगभग ₹31,100) थी। वहीं, फिलहाल Honor 400 Lite के लॉन्च की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here