
पिछले महीने लॉन्च हुए Honor 400 Lite के बाद अब कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज लेकर आ सकती है। इसमें Honor 400 और Honor 400 Pro जैसे मॉडल्स पेश होने की उम्मीद है। इन्हें लेकर पहले भी लीक सामने आ चुके हैं। वहीं, लेटेस्ट अपडेट में 400 Pro को Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर देखा गया है, जिससे इसके प्रोसेसर और अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
Honor 400 Pro गीकबेंच लिस्टिंग
- Honor 400 Pro के ग्लोबल वैरियंट को मॉडल नंबर DNP-NX9 के साथ Geekbench पर लिस्ट किया गया है।
डिवाइस ने सिंगल कोर में 2089 और मल्टी कोर में 6032 अंक स्कोर किए हैं। - प्रोसेसर की बात करें तो फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का अंडर-क्लॉक्ड वर्जन इस्तेमाल हुआ है।
- इसका प्राइमरी कोर 3.05GHz पर, पांच परफॉर्मेंस कोर 2.96GHz पर और दो एफिशिएंसी कोर 2.04GHz पर क्लॉक किए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए Adreno 750 GPU मिल सकता है।
- फोन में 12GB रैम और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलने की बात सामने आई है। जो इसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ लाएगा।

Honor 400 Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: पूर्व में आए लीक के मुताबिक Honor 400 Pro में 6.7-इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन मिल सकता है। यह डिस्प्ले हाई-एंड व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकता है।
- प्रोसेसर: Honor 400 Pro को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट लगाया जा सकता है। यह मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI बेस्ड टास्क में टॉप क्लास परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है।
- कैमरा: लीक के अनुसार, इस फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जो प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी का अनुभव करवा सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: Honor 400 Pro में सिलिकॉन-बेस्ड नई टेक्नोलॉजी की बैटरी हो सकती है, जिसकी कैपेसिटी लगभग 7000mAh होने का अनुमान है। साथ ही इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
- बॉडी और डिजाइन: फोन में मेटल फ्रेम और प्रीमियम डिजाइन हो सकता है। जिससे यह एक प्रीमियम फ्लैगशिप फील देगा।
Honor 400 Pro लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
Honor 400 सीरीज की लॉन्च डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन तेजी से सामने आ रहे लीक और सर्टिफिकेशन से साफ है कि श्रृंखला जल्द ही चीन और उसके बाद भारत में आ सकती है।












