Honor 600 और Honor 600 Pro का प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स हुआ लीक, 23 अप्रैल को होंगे लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/Honor-600-series.jpg

ऑनर अपनी नंबर सीरीज का विस्तार करने जा रही है। कंपनी की ओर से बताया जा चुका है कि वह आने वाली 23 अप्रैल को दो नए स्मार्टफोन Honor 600 और Honor 600 Pro ग्लोबल मंच पर पेश करेगी। इस दिन ये दोनों ऑनर फोन फ्रांस में लॉन्च होंगे जो बाद में अन्य मार्केट्स में कदम रखेंगे। स्मार्टफोंस के ऑफिशियली लॉन्च होने से पहले ही अब इनकी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। वेबसाइट विनफ्यूचर ने अपकमिंग स्मार्टफोन ऑनर 600 और ऑनर 600 प्रो की डिटेल्स शेयर की है, जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

लीक के अनुसार Honor 600 5G फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो यह ऑनर 5जी फोन 8GB RAM पर लॉन्च हो सकता है और कंपनी इसे 256GB और 512GB storage पर बेच सकती है।

Honor 600 Pro 5G फोन को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 4 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है और 4.32गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक के अनुसार ऑनर 600 प्रो 12GB RAM वाला 5G फोन बनकर आएगा और ग्लोबल मार्केट में 256GB व 512GB मेमोरी पर बिकेगा।

लीक के अनुसार ऑनर 600 और ऑनर 600 प्रो 2728 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किए जाएंगे। यह AMOLED पैनल पर बनी 1.5K स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट सहित हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। दोनों अपकमिंग मोबाइल्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं लीक के अनुसार ये स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आएंगे।

सामने आई डिटेल्स के अनुसार Honor 600 और Honor 600 Pro को ग्लोबल मार्केट में 6400mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लीक के मुताबिक चाइना में ये ऑनर के फोन 9000mAh battery पर लाए जा सकते हैं। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए ऑनर 600 में 60वॉट और ऑनर 600 प्रो में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Honor 600 और Honor 600 Pro 5G फोन को 200-मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार 200MP Camera के साथ ऑनर 600 में जहां 12-मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं ऑनर 600 प्रो में इसी वाइड सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल telephoto लेंस भी मिल सकता है। लीक के अनुसार Honor 600 Pro 50एमपी सेल्फी कैमरा पर लॉन्च हो सकता है।

लीक में ऑनर 600 और ऑनर 600 प्रो की कीमत भी सामने आई है। अनुमान जताया गया है कि Honor 600 का स्टार्टिंग प्राइस €400 हो सकता है और 512GB मेमोरी वाले फोन की कीमत €530 तक जा सकती है। इंडियन करंसी अनुसार यह कीमत 43,500 रुपये और 57,800 रुपये के करीब होगी। इसी तरह Honor 600 Pro की शुरुआती कीमत €630 यानी 68,500 रुपये के करीब बताई गई है।