Honor 600 Snapdragon 7 Gen 4, 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/honor-600-and-honor-600-Pro.jpg

Honor जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अपनी नई Honor 600 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। इस लाइनअप में Honor 600 और Honor 600 Pro शामिल हो सकते हैं। जिन्हें लेकर कुछ दिन पहले ही लीक सामने आ चुका है। वहीं, इनमें से बेस मॉडल गीकबेंच प्लेटफार्म पर स्पॉट हुआ है। जिसमें फोन के प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

पूर्व के सर्टिफिकेशन के अनुसार, Honor 600 का मॉडल नंबर VKJ-NX9 है, जबकि Honor 600 Pro का मॉडल नंबर VKP-NX9 बताया गया है। दोनों स्मार्टफोंस TUV सर्टिफिकेशन साइट पर भी नजर आए हैं, जिससे IP68/69 रेटिंग की जानकारी सामने आई थी। यानी ये डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आएंगे। खास बात यह है कि कंपनी ने Honor 500 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में स्किप कर दिया था। जबकि यह सीरीज चीन में उपलब्ध है। ऐसे में Honor 600 सीरीज इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री कर सकती है।

Honor 600 के Geekbench पर आने से इसके लॉन्च की संभावना और बढ़ गई है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट (मॉडल नंबर SM7750) के साथ आ सकता है। जो पिछले Honor 400 में दिए गए Snapdragon 7 Gen 3 का अपग्रेड होगा।

Geekbench लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि डिवाइस में 8GB RAM दी जा सकती है। यह Android 16 पर रन कर सकता है। जिसके साथ MagicOS 10 मिलने की उम्मीद है। परफॉरमेंस की बात करें तो फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1318 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4075 स्कोर हासिल किया है। जिससे लगता है कि यह मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor 600 में 6.57-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। वहीं, कैमरा के मामले में यह सीरीज दमदार हो सकती है, क्योंकि इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी की बात करें तो दोनों ही मॉडल्स में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए खास बना सकती है। हालांकि, यह जानकारी फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसलिए आगे के अपडेट का इंतजार करना होगा। यह भी बताया जा रहा है कि Honor चीन के लिए Honor 600 सीरीज पर काम कर रहा है, लेकिन वहां के वेरिएंट्स ग्लोबल मॉडल्स की तुलना में ज्यादा एडवांस्ड बनाए जा सकते हैं।

फिलहाल कंपनी ने लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रही लिस्टिंग्स से उम्मीद है कि Honor 600 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च जल्द हो सकता है। हम आने वाले दिनों में आपको इसके बारे में और जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।