Honor 600 और 600 Pro GCF सर्टिफिकेशन पर स्पॉट, 9000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/honor-500-pro-specs.jpg

Honor कथित तौर पर अपनी नई Honor 600 सीरीज पर काम कर रहा है। इससे पहले रिपोर्ट्स में Honor 600 Lite की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब नए अपडेट में Honor 600 और Honor 600 Pro भी पहली बार सर्टिफिकेशन डेटाबेस में नजर आए हैं। जिससे उम्मीद है कि इनकी लॉन्चिंग अगले कुछ महीनों में हो सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Honor 600 और 600 Pro को Global Certification Forum (GCF) की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। यहां Honor 600 का मॉडल नंबर VKJ-NX9 और Honor 600 Pro का मॉडल नंबर VKP-NX9 सामने आया है। GCF लिस्टिंग आमतौर पर इस बात का इशारा है कि डिवाइस ग्लोबली लॉन्च हो सकते हैं। इसके अलावा दोनों मॉडल नंबर Google One मेंबरशिप पेज और eSIM डेटाबेस पर भी दिखाई दिए हैं। हालांकि इन लिस्टिंग्स में फिलहाल स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

पिछले साल कंपनी ने Honor 500 और Honor 500 Pro को चीन में लॉन्च किया था। वहीं, अब Honor 600 सीरीज के सर्टिफिकेशन में आने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी ग्लोबल मार्केट में Honor 500 लाइनअप को स्किप कर सकती है।

टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार चीन के बाजार के लिए आने वाले स्टैंडर्ड Honor 600 स्मार्टफोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि प्रो वैरियंट और अन्य स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

संभावना है कि Honor 600 लाइनअप चीन में आने के बाद ग्लोबली आ सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स से साफ है कि लॉन्च करीब है।

honor 500

पूर्व मॉडल Honor 500 स्मार्टफोन को 2736 × 1264 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल स्क्रीन के साथ लाया गया है। यह फ्लैट OLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 6000nits पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है।

ऑनर 500 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/1.9 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल 1/4″ OIS सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर व 112° ऑटोफोकस 12 मेगापिक्सल ultra-wide + macro सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा + 3D डेप्थ सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Honor 500 5G में 8000mAh बैटरी है। वहीं, फोन में लगी बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80W SuperCharge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

Honor 500 में Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। जो 2.02GHz से लेकर 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन Adreno 825 GPU सपोर्ट करता है। साथ ही IP68 + IP69 + IP69K सर्टिफाइड है।

पूर्व मॉडल में शानदार खूबियां मिली हैं इसलिए लगता है आगामी Honor 600 मॉडल्स और भी ज्यादा एडवांस हो सकते हैं। हम आपको आगे कोई भी अपडेट मिलने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।