Honor 600 और Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक, 200MP कैमरा, 6400mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री

Honor अपनी नई नंबर सीरीज में Honor 600 और Honor 600 Pro को 23 अप्रैल को ग्लोबली लॉन्च करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले ही ये डिवाइस इटली के रिटेलर प्लेटफॉर्म Epto पर लिस्ट हो गए हैं। जिससे इनके वेरिएंट्स, कीमत और कुछ अहम ऑफर्स का खुलासा हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक जानकारी के अनुसार Honor 600 के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 604.90 यूरो यानी करीब 66,500 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB RAM + 512GB वैरियंट 651.89 यूरो यानी लगभग 71,600 रुपये में लिस्ट किया गया है। खास बात यह है कि कंपनी इन दोनों वेरिएंट्स के साथ Honor Watch 2 को फ्री बंडल के तौर पर दे सकती है, जो यूजर्स के लिए एक आकर्षक ऑफर साबित हो सकता है।
यदि Honor 600 Pro की बात करें तो इसका 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट 930.90 यूरो यानी करीब 1,00,000 रुपये में लिस्ट हुआ है। फिलहाल दोनों ही मॉडल्स ब्लैक कलर ऑप्शन में दिखाई दिए हैं, हालांकि लॉन्च के समय और कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Honor 600 सीरीज में 6.57-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह डिस्प्ले स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है।
बैटरी के मामले में भी कंपनी बड़ा अपग्रेड दे सकती है। क्योंकि दोनों स्मार्टफोंस में 6,400mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। हालांकि चार्जिंग स्पीड में अंतर हो सकता है। जहां Honor 600 में 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, Honor 600 Pro में 80W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। जिससे Pro वर्जन और भी जल्दी चार्ज हो सकेगा।
परफॉरमेंस के लिए दोनों डिवाइस में अलग-अलग चिपसेट दिए जा सकते हैं। Honor 600 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। जो मिड-रेंज यूजर्स के लिए अच्छा साबित हो सकता है। वहीं, Honor 600 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। जो फ्लैगशिप लेवल स्पीड और मल्टीटास्किंग प्रदान कर सकता है।
कैमरा सेगमेंट Honor 600 सीरीज का बड़ा हाइलाइट बनकर सामने आ रहा है। दोनों स्मार्टफोंस में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जो हाई-डिटेल फोटोग्राफी और बेहतर लो-लाइट शॉट्स कैप्चर कर सकता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। जिससे वाइड एंगल शॉट्स लिए जा सकेंगे। Honor 600 Pro में अतिरिक्त 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। जो लंबी दूरी की फोटोग्राफी और जूम के लिए उपयोगी हो सकता है। वहीं सेल्फी के लिए दोनों फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है। जो हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए बेहतर साबित हो सकता है।
आगामी Honor 600 सीरीज ग्लोबल बाजार में उन यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकती है जो बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा और स्मूद डिस्प्ले एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस लाइनअप में Honor 600 Pro अपने पावरफुल चिपसेट और एडवांस कैमरा सेटअप के साथ ज्यादा प्रीमियम लग सकता है। यदि आप इन फोंस को लेना चाहते हैं तो हम 23 अप्रैल के लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।