Honor 600 सीरीज 23 अप्रैल को होगी लॉन्च: 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और Snapdragon चिपसेट से होगी लैस

Honor ने अपनी अपकमिंग Honor 600 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Honor 600 और Honor 600 Pro को 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे फ्रांस में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले ही दोनों स्मार्टफोंस के डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिल गई है। साथ ही प्रो मॉडल गीकबेंच पर भी देखा गया है। यही नहीं ब्रांड ने अर्ली-बर्ड कैंपेन भी शुरू किया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन करने वाले यूजर्स को €150 तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है और केवल €0.10 में एक्सेसरीज जीतने का मौका भी दिया जा रहा है। आइए, आगे आपको फोंस के बारे में डिटेल्स देते हैं।
लॉन्च डेट के साथ ही Honor 600 Pro की लाइव इमेजेस भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में फोन का डिजाइन पिछले जनरेशन के Honor 500 Pro से काफी अलग नजर आता है। खासतौर पर रियर पैनल पर नया कैमरा आइलैंड दिया गया है, जो काफी प्रीमियम और मॉडर्न लुक दे सकता है।
Honor 600 Pro ऑरेंज कलर में नजर आ रहा है। सबसे बड़ा बदलाव पिछले हिस्से में है। इस फोन में हॉरिजॉन्टल ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जो Honor के हालिया फोंस से थोड़ा अलग लगता है। फ्रंट में सिंगल पंच-होल कैमरा दिया गया है। साथ ही पतले बेजल दिख रहे हैं।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Honor 600 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, Honor 600 Pro में Snapdragon 8-सीरीज का पावरफुल प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिससे यह डिवाइस हाई-एंड यूजर्स को टारगेट कर सकता है।
Honor 600 सीरीज Geekbench और TUV सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में पहले ही स्पॉट हो गई है। Geekbench 6.6.0 पर स्टैंडर्ड मॉडल ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1318 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4075 स्कोर किया है। जबकि Pro वैरियंट ने क्रमशः 2951 और 8869 स्कोर किया है। कोर लेआउट और क्लॉक स्पीड के आधार पर, स्टैंडर्ड और Pro मॉडल में संभवतः Snapdragon 7 Gen 4 और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है।
दोनों स्मार्टफोंस में 6.59-इंच का OLED डिस्प्ले दिए जाने की बात सामने आई है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा, इस सीरीज में एक डेडिकेटेड AI बटन भी दिया जा सकता है, जो नए AI फीचर्स को जल्दी एक्सेस करने में मदद कर सकता है।
कैमरा Honor 600 सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट बन सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोंस में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जिसमें OIS सपोर्ट हो सकता है। जिससे लो-लाइट और स्टेबल फोटोग्राफी बेहतर होगी। इसके साथ एक अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। जबकि Honor 600 Pro में एक्स्ट्रा टेलीफोटो कैमरा लगाया जा सकता है, जो जूम फोटोग्राफी को और एडवांस बना सकता है।
बैटरी के मामले में भी यह सीरीज काफी चर्चा में है। लीक के अनुसार, Honor 600 और Honor 600 Pro दोनों में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम हो सकती है।
Honor 600 सीरीज डिजाइन, कैमरा, परफॉरमेंस और बैटरी के मामले में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकती है। हम आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।