आॅनर 7एक्स

Join Us icon

आॅनर 7एक्स प्राइस इन इंडिया
आॅनर 7एक्स प्राइस इन इंडिया, 4जीबी रैम 32जीबी मैमोरी— 12,999 रुपये
आॅनर 7एक्स प्राइस इन इंडिया, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी— 15,999 रुपये

चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी हुआवई ने हाल में अपने आॅनर ब्रांड के तहत 7एक्स स्मार्टफोन को पेश किया है। कंपनी का यह दूसरा फोन है जो बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ उपलब्यध है। इतना ही नहीं कंपनी का यह फोन कई खास फीचर्स से भी लैस है। भारतीय बजार में आॅनर 7एक्स का प्राइस 12,999 रुपये से शुरू है और इस बजट में कोई भी फोन नहीं है जिसमें डुअल कैमरे के साथ बेज़ल लेस डिसप्ले है।आॅनर 7एक्स को शाओमी मी ए1 का सबसे बड़ा प्रतियोगी माना जा रहा है और आप इसे अमेज़न इंडिया से खरीद सकते हैं। आगे हमने इस फोन के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी है।

डिजाइन
आॅनर 7एक्स को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। फोन देखने में स्लीम है और इसका पिछला पैनल कर्व्ड है जिसकी वजह से पकड़ने में आरामदायक लगता है। हलांकि फोन के पिछले हिस्से पर आपको डुअल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जो थोड़ा उभर कर उपर की ओर आता है।पिछले पैनल में ही आपको एंटीना बैंड देखने को मिलेगा।

डिसप्ले
बेज़ल लेस डिसप्ले में आॅनर 9आई के बाद कंपनी का यह दूसरा फोन है। इस फोन में 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास 5.93-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी+ 1080×2160 पिक्सल वाला है। वहीं स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड भी है जो इसे खरोंच से बचाते हैं।

सॉफ्टवेयर
आॅनर 7एक्स इमोशन यूआई 5.1 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित है। इसमें कुछ शानदार जेस्चर आधरित फीचर्स हैं। अगर आप स्क्रीन पर दो बार नॉक करेंगे तो फोन स्क्रीनशॉट ले लेगा। वहीं स्क्रीन रिकॉर्डिंग का भी विकल्प है।

हार्डवेयर
यह फोन हुआवई के अपने किरीन 659 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में अपको 2.36गीगाहट्र्ज का आॅक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन फोन को 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम के साथ ही 64जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी830 एमपी2 जीपीयू दिया गया है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए आॅनर 7एक्स में 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। डुअल कैमरे के साथ आपको पोर्टेट मोड और लाइव फोटो जैसे आॅप्शन मिलेंगगे।

कनेक्टिविटी
फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप दोनों सिम में 4जी एलटीई का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है।

बैटरी
आॅनर 7एक्स में आपको 3,340 एमएएच की बैटरी मिलेगी। कंपनी ने बेहतर बैटरी बैकअप का भरोसा दिलाया है।

आॅनर 7एक्स के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडलऑनर 7एक्स
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.93 इंच (15.6 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशनफूल एचडी+, (1,080 x 1,920 पिक्सल), 8:9 आसपेक्ट रेशियो, बेज़ल लेस डिसप्ले
प्रोटेक्शनकोर्निंग गोरिल्ला ग्लास
स्क्रीन टाइपआईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीनहां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडलहुआवई किरीन 659
प्रोसेसरआॅक्टाकोर (2.36गीगाहट्र्ज+1.7गीगाहट्र्ज ) कोर्टेक्स-ए53
ग्राफिक्स प्रोसेसरमाली टी830 एमपी2 जीपीयू
मैमोरी
रैम4जीबी
इंटरनल मैमेरी32जीबी/64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी256जीबी माइक्रोएसडी कार्ड
कैमरा
रियर कैमराडुअल कैमरा 16-मेगापिक्सल+2-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशहां
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैशनहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग1,080 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंडरॉयड वी7.0 नुगट
यूआईइमोशन यूआई
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता3,300 एमएएच
रीमूवेबल बैटरीनहीं
बैटरी टाइपलिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइजसिम1- नैनो+सिम2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/हां
3जीहां
2जीहां
वाई-फाईहां
जीपीएसहां
ब्लूटूथहां
एनएफसीनहीं
यूएसबी ओटीजीहां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहां
इंफ्रारेडनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहां
एक्सेलेरोमीटरहां
एंबियंट लाइट सेंसरहां
जायरोस्कोपहां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयरहां
हेडफोनहां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएमनहीं
डायमेंशन156.5 x 75.3 x 7.6एमएम
वज़न165ग्राम
कलरगोल्ड, ब्लैक, ब्लू, रेड