
ऑनर ने पिछले हफ्ते ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन ऑनर 8ए प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन रशियन बाजार में उतारा गया है जो वहां लो बजट सेग्मेंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। ऑनर ने आज यह घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 21 मई को ग्लोबल मंच पर अपनी ऑनर 20 सीरीज़ भी पेश करेगी। ऑनर 20 सीरीज़ को लंदन में ईवेंट के जरिये लॉच किया जाएगा। वहीं अब ऑनर के एक और नए स्मार्टफोन की जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी बेहद जल्द एक लो बजट स्मार्टफोन ऑनर 8एस भी लॉच करने वाली है।
विनफ्यूचर नाम की एक वेबसाइट ने दावा किया है कि ऑनर एक सस्ते स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे ऑनर 8एस नाम के साथ टेक मंच पर पेश करेगी। इस रिपोर्ट में फोन के नाम के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है। Honor 8S के लॉन्च लेकर हालांकि इस रिपोर्ट में कोई पुख्ता तारीख नहीं बताई गई है लेकिन वेबसाइट ने अंदेशा जताया है कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में यह फोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में आफिशियल कर दिया जाएगा।
ऑनर 8एस
सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Honor 8S को कंपनी द्वारा 5.71-इंच की एचडी+ आईपीस एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा तथा स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इस फोन को 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार ऑनर 8एस में वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी जिसके तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा।
Honor 8S को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो ईएमयूआई 9.0 स्कीन के साथ बाजार में एंट्री लेगा। इस फोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का हेलीयो ए22 चिपसेट देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार Honor 8S को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। एक वेरिएंट जहां 2जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। दोनों ही वेरिएंट में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Honor 8S सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार Honor 8S में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा लिहाजा फोन अनलॉकिंग के लिए Honor 8S सिर्फ फेस अनलॉक पर ही निर्भर रहेगा।
Honor 8S एक डुअल सिम फोन होगा जो 4जी एलटीई सपोर्ट करेगा। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3,020एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक Honor 8S को कपंनी द्वार ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी का आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।






















