
Huawei के सब-ब्रांड ने बुधवार को अपनी घरेलू मार्केट चीन में Honor 30 सीरीज को पेश किया था। वहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी अपने बजट कैटगरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे Honor 9C के नाम से पेश किया जाएगा। वहीं, अब इस फोन को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है।
गीकबेंच पर Huawei AKA-L29 मॉडल नंबर वाले फोन को स्पॉट किया गया है, जिसे हाल ही में EEC वेबसाइट पर देखा गया था। इससे जानकारी मिली थी कि फोन को रशियन मार्केट में भी पेश किया जाएगा। वहीं, कहा जा रहा है कि Huawei AKA-L29/ Honor 9C होगा। वहीं, स्पेसिफिकेशन्स के मामले में यह डिवाइस Honor 9X के समान लग रहा है जो कि इंडिया में लॉन्च हो चुका है।
Mysmartprice पर इस गीकबेंच लिस्टिंग को देखा गया है। लिस्टिंग में सामने आई तस्वीर में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। Honor 9C में Kirin 710F SoC होगा। कंपनी अब तक इस SoC को Huawei और Honor डिवाइस में दे चुकी है। इसके अलावा गीकबेंच पर सामने आया है कि 4GB रैम होगी। हालांकि,
फोन की स्टोरेज को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इतना ही नहीं गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस को सिंगल-कोर में 298 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 1308 प्वाइंट मिले हैं। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि फोन में एंट्री-लेवल Kirin 710F प्रोसेसर होगा। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस डिवाइस की जानकारी ऑफिशियल तौर पर देगी।
बता दें कि Honor 30 सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ में Honor 30, Honor 30 Pro, और Honor 30 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हैं। आपको याद दिला दें कि ये इस सीरीज़ के शुरुआती स्मार्टफोन नहीं हैं। कुछ समय पहले ही Honor 30S स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने Honor 30 को सिंगल फ्रंट कैमरा और Honor 30 Pro, और Honor 30 Pro+ स्मार्टफोन को डुअल पंच होल कैमरा के साथ पेश किया गया है।
Honor 30 Pro और 30 Pro+ की स्पेसिफिकेशन्स
Honor 30 Pro और 30 Pro+ दोनों ही फोन में 6.57-इंच OLED डिसप्ले QHD+ रिजोल्यूशन के साथ दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन्स में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह पारंपरिक 60 हर्ट्ज डिस्प्ले की तुलना में 50% ज्यादा रिफ्रेश रेट देता है। इसका फायदा तब होता है जब आप स्क्रीन को स्वाइप करते हैं। यह स्मूद और सीमलेस विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। वहीं, फोन में गोरिल्ला ग्लास की लेयर और 70-डिग्री सूपर कर्व्ड ऐज हैं। इसके अलावा दोनों फोन में फ्लैगशिप Kirin 990 5G चिपसेट Mali-G76 GPU दिया गया है। वहीं, फोन के Pro वेरिएंट 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB की स्टोरेज व Pro+ वेरिएंट 8GB और 12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।






















