Honor ने लॉन्च किया सस्ता हॉनर 9S स्मार्टफोन, क्या दे पाएगा Xiaomi को चुनौती

Join Us icon

Honor ने कुछ समय पहले ही 9X Lite को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ने बिना किसी इवेंट के अपने तीन नए फोन्स Honor 9A, Honor 9C और Honor 9S स्मार्टफोन को रशिया में लॉन्च कर दिए हैं। इनमें से Honor 9S को कम कीमत के अंदर पेश किया गया है। वहीं, Honor 9A और Honor 9C को मिड-रेंज कैटगरी में पेश किया गया है।

डिजाइन

अगर बात करें Honor 9C की तो इस फोन में किसी प्रकार की नॉच नहीं दी गई है। फोन के टॉप और बॉटम में मोटो बेजल्स मौजूद हैं जो कि हम आज से दो साल पहले के फोन्स में देखते थे। वहीं, डिवाइस के रियर का कैमरा सेटअप थोड़ा नया है। रियर पर Square कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो सेंसर और एक एलईडी फ्लैश लाइट दी गई गै। वहीं, फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर ऑन-ऑफ बटन है।

कीमत

अगर बात करें Honor 9S की कीमत की तो कंपनी ने इसे RUB 6,990 (लगभग 7,200 रुपए) में पेश किया है। इस फोन के साथ ग्राहको Honor 4 को फ्री पा सकते हैं। इसी प्रकार का ऑफर कंपनी इस सीरीज के अंदर पेश किए गए Honor 9A और Honor 9C के साथ भी दे रही है।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Honor 9S की स्पेसिफिकेशन्स की तो लो-एंड कैटगरी में पेश किए जाने वाले इस फोन में छोटा 5.45-इंच का HD+ IPS LCD डिसप्ले दिया गया है। इसका 1440 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन है जो कि काफी थिक बेजल्स के साथ आता है। वहीं, फोन में पावर देने के लिए मीडियाटेक MT6762 SoC है। इसके अलावा फोन में 2GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।

वहीं, Honor 9S एंडरॉयड 10 के साथ MagicUI 3.1 स्किन पर कार्य करता है। वहीं, फोन में फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का कैमरा एलईडी फ्लैश मौजूद है। फिलहाल दूसरे कैमरा सेंसर की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में पावर बैकअप 3020mAh की बैटरी है जो कि बिना फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here