
Honor ने इस सप्ताह की शुरूआत में ही टीज़ करना शुरू कर दिया था कि कंपनी भारत में अपनी ‘एक्स सीरीज़’ का विस्तार करने जा रही है। कंपनी ने अभी तक इस सीरीज़ के अगले फोन के नाम और लॉन्च संबंधित जानकारी नहीं दी थी। लेकिन आज Honor ने इस फोन के लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। ऑनर इंडिया ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए खुलासा कर दिया है कि कंपनी आने वाली 14 जनवरी को इंडिया में ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इस ईवेंट के मंच से एक्स सीरीज़ का नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। बता दें कि कंपनी की ओर से लॉन्च किया जाने वाला स्मार्टफोन Honor 9X होगा।
Honor 9X को कंपनी ने पहले ही जहां ट्वीटर पर टीज़ करना शुरू कर दिया था, वहीं आज ऑनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही इस स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है। प्रोडक्टड पेज बनने से यह भी साफ हो गया है कि Honor 9X इसी शॉपिंग साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Honor ने स्मार्टफोन के मीडिया इन्वाईट में हैशटैग #UpforXtraordinary का यूज़ किया है। उम्मीद की जा रहा है कि ऑनर अपनी एक्स सीरीज़ के तहत Honor 9X के साथ Honor 9X Pro भी लॉन्च करेगी। बहरहाल फोन की कीमत क्या होगी और सेल के लिए कब उपलब्ध होंगे इसके लिए 14 जनवरी को फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।
ऐसी होगी लुक
सबसे पहले तो आपको बता दें कि चीनी मार्केट में Honor 9X और Honor 9X Pro पहले ही लॉन्च किया जा चुके हैं। ये दोनों ही मॉडल बेजल लेस फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किए गए हैं जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करते हैं। दोनों मॉडल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल से फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है तथा नीचे की ओर Honor की ब्रांडिंग मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के दाएं साईड पैनल पर दिया गया है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
Honor 9X सीरीज़ के ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। ये स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 10 पर पेश किए गए हैं जो 2.27गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के किरीन 810 चिपसेट पर रन करते हैं। साथ ही ग्राफिक्स के लिए Honor 9X और Honor 9X Pro में जीपीयू टर्बो 2.0 भी दिया गया है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Honor 9X और Honor 9X Pro के बैक पैनल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों ही फोन मॉडल्स में 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेफ्थ रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इन दोनों सेंसर्स के साथ ही Honor 9X Pro 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस भी सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इन दोनों ही मॉडल्स में एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मौजूद है।
Honor 9X और Honor 9X Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करते हैं। सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए जहां Honor 9X सीरीज़ के दोनों ही मॉडल्स साईट माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करते हैं वहीं दोनों ही फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही Honor 9X और Honor 9X Pro में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। उम्मीद है कि इंडिया में भी ये फोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएंगे।




















