9000mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है Honor GT2, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/honor-gt2-snapdragon-8-gen-5-chip-9000mah-battery-specs-leak.jpg

Honor आने वाले महीनों में अपनी जीटी सीरीज के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। इसमें Honor GT2 आने की उम्मीद है। हालांकि अभी ब्रांड की ओर से कोई ऐलान नहीं हुआ है इससे पहले लीक में फोन के प्रमुख फीचर्स सामने आ गए हैं। खास बात यह है कि डिवाइस में 9,000mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह बैटरी के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकता है। आइए, आगे आपको सामने आए फीचर्स की डिटेल्स देते हैं।

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर पर Honor GT2 की जानकारी शेयर की है। बताया गया है कि डिवाइस Snapdragon 8 सीरीज चिप वाला फ्लैगशिप फोन हो सकता है। जिसमें बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि पोस्ट में प्रोसेसर का नाम स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन टाइमलाइन और लीक के अनुसार यह Snapdragon 8 Gen 5 होने की बात सामने आई है। जो आने वाले महीनों में क्वालकॉम का नया टॉप-एंड चिपसेट बनकर पेश हो सकता है।

पूर्व में आए Honor GT की 7200mAh बैटरी की तुलना में आगामी Honor GT2 करीब 9000mAh बैटरी के साथ बड़ा अपग्रेड बन सकता है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी इसमें सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। जिससे ज्यादा एनर्जी डेंसिटी मिलेगी लेकिन फोन का साइज ज्यादा नहीं बढ़ेगा। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। जिससे इस बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।

लीक में बताया गया है कि के आगामी डिवाइस में 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 24GB तक RAM और 1TB स्टोरेज की पेशकश की जा सकती है। यह स्पेसिफिकेशंस इसे मिड रेंज में दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन बना सकते हैं।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग Honor GT2 Series को कंपनी 2025 के अंत यानी नवंबर से दिसंबर के बीच चीन में लॉन्च कर सकती है। हालांकि यह सीरीज ग्लोबल मार्केट में आएगी या नहीं इसे लेकर जानकारी नहीं मिली है।

मौजूदा समय में Vivo, OnePlus और Xiaomi जैसे ब्रांड्स ने 7,000mAh या इससे बड़ी बैटरी वाले फोन पेश करना शुरू कर दिया है। वहीं, Honor का 9000mAh बैटरी वाला फोन यदि आता है तो अनोखा बन सकता है। यह उन ग्राहकों के लिए बढ़िया हो सकता है जो परफॉरमेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। यदि आप भी ऐसे मोबाइल की तलाश में हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको इसका अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें। (सोर्स