लॉन्च से पहले ही सामने आया Honor Magic 8 Air का डिजाइन, देखें लीक इमेज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/Honor-Magic-8-Air-design-image-leak-ahead-of-launch.jpg

Honor अपने अगले प्रीमियम स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक Honor जल्द ही अपना अगला फ्लैगशिप फोन Magic सीरीज के तहत ला सकता है। जिसे Honor Magic 8 Air नाम से पेश किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसकी इमेज भी शेयर की है। इसमें हल्के व स्लिम डिजाइन की पेशकश देखने को मिली है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

टिप्स्टर Ice Universe ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर Honor Magic 8 Air का डिजाइन शेयर किया है। जिससे फोन के रियर लुक की पहली झलक सामने आई है। लीक इमेज के अनुसार, फोन में हॉरिजॉन्टल कैमरा बार देखने को मिलता है। जो काफी हद तक Google Pixel सीरीज जैसा लग रहा है। हालांकि Pixel फोंस से अलग, Magic 8 Air में LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के अंदर ही दिख रहा है।

डिजाइन से यह भी समझ आ रहा है कि फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी यह प्रीमियम फील के साथ हल्का व मजबूत बनाया जा सकता है। बताया गया है कि Honor Magic 8 Air की मोटाई सिर्फ 6.3mm हो सकती है और इसका वजन करीब 158 ग्राम रह सकता है। फोन के साइड्स पर वॉल्यूम रॉकर, पावर बटन और एक तीसरा बटन नजर आता है, जिसे डेडिकेटेड AI बटन माना जा रहा है।

लीक जानकारी से लगता है कि Honor ने मोटाई के बजाय वजन कम करने पर ज्यादा ध्यान दिया है। इसी बात को हाइलाइट करते हुए Honor के प्रोडक्ट मैनेजर ली कुन ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें Magic 8 Air को iPhone Air के साथ वजन मापने वाली मशीन पर दिखाया गया था। जिससे Honor डिवाइस का हल्का होना साफ नजर आता है।

फोन के नाम को लेकर भी कुछ साफ नहीं हुआ है। इससे पहले प्रोडक्ट लाइन प्रेसिडेंट Fang Fei ने संकेत दिया था कि कंपनी ऐसा स्मार्टफोन तैयार कर रही है, जो Pro और Air दोनों लाइनअप की खूबियों को साथ में दर्शा सकता है। इसके बाद “Honor Magic 8 Pro Air” नाम की अटकलें शुरू हो गई थीं। हालांकि Ice Universe के ताजा पोस्ट के मुताबिक, इस फोन का नाम Honor Magic 8 Air रहने की संभावना है।

पूर्व लीक के अनुसार Honor Magic 8 Air में 6.3-इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 SoC मिलने की उम्मीद है। बैटरी के मामले में फोन में 5,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी ऑनर स्मार्टफोन इसी महीने के अंत तक लॉन्च हो सकता है। हालांकि, फिलहाल Honor Magic 8 Air से जुड़ी और जानकारी आना बाकि है इसलिए हमें इंतजार करना होगा। यदि यह लीक सही साबित होता है तो आगामी डिवाइस छोटे और हल्के फोन पसंद करने वालों को आकर्षित कर सकता है। अगर आप भी आने वाले समय में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको इसका आगे भी अपडेट मिलता रहेगा। हमारे साथ बने रहें।