Dimensity 9500 चिपसेट और 200MP कैमरा के साथ Honor Magic 8 Air के स्पेसिफिकेशंस लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/honor-magic-8-mini-leak-specs-launch-timeline.jpg

Honor के कॉम्पैक्ट प्रीमियम स्मार्टफोन को लेकर लगातार चर्चा जारी है। कुछ दिन पूर्व मिनी और स्लिम मॉडल की डिटेल्स सामने आई थी। वहीं, अब नए Honor Magic 8 Air की जानकारी शेयर की गई है। लीक के मुताबिक, यह स्मार्टफोन ब्रांड की फ्लैगशिप Magic 8 सीरीज का हिस्सा हो सकता है। जिसमें दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिल सकता है। यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप अनुभव पसंद करते हैं।

Honor Magic 8 Air से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिप्स्टर RODENT950 ने शेयर की है। लीक के अनुसार, Honor इस बार Qualcomm की जगह MediaTek के लेटेस्ट Dimensity 9500 चिपसेट का उपयोग कर सकता है। यह दमदार परफॉरमेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी ऑफर कर सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो आगामी Honor Magic 8 Air में 6.31-इंच का LTPS OLED पैनल दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। यह साइज इसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप कैटेगरी में नया विकल्प बना सकता है।

कैमरा सेटअप में भी यह फोन काफी प्रीमियम बताया गया है। क्योंकि इसमें 1/1.5-इंच सेंसर के साथ 200MP का मेन कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

बैटरी के मामले में आगामी Honor Magic 8 Air लीक के मुताबिक, 5,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। जो इसे कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर को देखते खास बना सकता है। खास बात यह है कि इतने बड़े बैटरी पैक के बावजूद फोन का डिजाइन बेहद स्लिम हो सकता है। लीक में बताया गया है कि इसकी थिकनेस सिर्फ 5 से 6mm के बीच रखी जा सकती है। जिससे यह संभावित तौर पर iPhone Air जैसे मॉडल्स से टक्कर ले सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Honor Magic 8 Air को नए साल 2026 में जनवरी के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। यदि यह लीक सही साबित होता है तो आगामी डिवाइस छोटे फोन पसंद करने वालों को लुभा सकता है। अगर आप भी आने वाले समय में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें। (सोर्स)