Honor Magic 8 Mini अल्ट्रा-थिन डिजाइन, कॉम्पैक्ट साइज और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Honor आने वाले दिनों में अपना कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेकर आ सकता है। लेटेस्ट लीक के अनुसार कंपनी Honor Magic 8 Mini नाम के नए मॉडल पर काम कर रही है। जो न सिर्फ छोटा होगा बल्कि इस साल का सबसे पतला और हल्का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप भी बन सकता है। आइए, आगे जानते हैं इस फोन के बारे में क्या जानकारी सामने आई है।
Honor ब्रांड ने पिछले महीने ही Magic 8 और Magic 8 Pro को चीन में पेश किया है। इनके लॉन्च के तुरंत बाद इस छोटे मॉडल की चर्चा शुरू हो गई है। माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने आगामी Honor Magic 8 Mini की जानकारी दी है। बताया गया है कि Magic 8 Mini का प्री-प्रोडक्शन यूनिट पहले ही टेस्टिंग में है। इसका डिजाइन बेहद हैरान करने वाला हो सकता है।
Honor Magic 8 Mini फोन की मोटाई सिर्फ 5 से 6mm बताई जा रही है। जिससे यह Galaxy S25 Edge और iPhone Air जैसे अल्ट्रा-थिन डिवाइस की लिस्ट में शामिल हो सकता है। साथ ही थिननेस के साथ कॉम्पैक्ट फॉर्म-फैक्टर भी लाया जा सकता है।
फ्रंट डिजाइन की बात करें तो आगामी Honor Magic 8 Mini में 6.31-इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप अभी पूरी तरह कंफर्म नहीं है, लेकिन सामने आया है कि Honor दो विकल्पों का टेस्ट कर रहा है। जिसमें एक 200MP प्राइमरी सेंसर और दूसरा 50MP 1/1.5″ सेंसर हो सकता है। इस छोटे फ्लैगशिप में टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है।
बता दें कि 6.5 इंच से छोटे डिवाइस में टेलीफोटो कैमरा मिलना बड़ी बात मानी जाती है। इसलिए अगर Honor इसे शामिल करता है तो यह Magic 8 Mini को अलग पहचान दे सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Honor Magic 8 Mini में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। बैटरी को लेकर बताया गया है कि फोन में 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो इतने पतले फॉर्म-फैक्टर में सही साबित हो सकती है।
Honor ने आधिकारिक तौर पर Magic 8 Mini को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। इसलिए उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसे लेकर और भी जानकारियां सामने आ सकती हैं।
अगर लीक सच साबित होते हैं तो Honor Magic 8 Mini आने वाले महीनों में चीन में बढ़िया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप साबित हो सकता है। इसे बाजार में आने वाले Vivo S50 Mini से टक्कर मिल सकती है। हालांकि देखना होगा कि आगे फोन के बारे में क्या डिटेल्स आती हैं तभी हम सही मुकाबले के बारे में बता पाएंगे। यदि आपको भी छोटे और पतले साइज का डिवाइस पसंद आता है और जल्दबाजी नहीं है तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इससे जुड़ा अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।