Honor का कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन Magic 8 Mini या Slim नाम से होगा पेश, फीचर्स और कलर ऑप्शंस लीक

Honor आने वाले हफ्तों में कॉम्पैक्ट और स्लिम स्मार्टफोन लेकर आ सकता है। इसे लेकर पहले भी लीक सामने आ चुके हैं। यह बाजार में Honor Magic 8 Slim या Magic 8 Mini नाम से आ सकता है। हालांकि अभी नाम कंफर्म नहीं है, लेकिन पहले ही टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर अहम स्पेसिफिकेशंस और कलर ऑप्शंस शेयर किए हैं। यह भी बताया गया है कि फोन का कोडनेम “Lindy” हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो लीक के अनुसार Honor Magic 8 Slim / Mini में 6.3-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो इसे कॉम्पैक्ट फोन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए खास बना सकता है। वहीं, पूर्व में आए लीक के अनुसार, इसमें OLED LTPO पैनल मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में पतले बेजल्स और फ्लैट स्क्रीन डिजाइन के चलते प्रीमियम लुक दे सकता है।
परफॉरमेंस के मामले में Honor Magic 8 Slim/Mini में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। कैमरा और अन्य फीचर्स को लेकर टिप्स्टर ने ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की है, लेकिन बताया गया है कि फोन में डिसेंट कैमरा हो सकता है। इसमें मेटल फ्रेम, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी दी जा सकती है।
बैटरी और स्लिम प्रोफाइल इस फोन की सबसे बड़ी खासियत मानी जा सकती है। पहले के लीक के मुताबिक, Honor Magic 8 Slim / Mini की मोटाई सिर्फ 5 से 6.x mm के बीच रखी जा सकती है। इसके बावजूद इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी लगाई जा सकती है। वहीं, फास्ट चार्जिंग को लेकर जानकारी नहीं मिली है, लेकिन फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।
कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह फोन Feather White, Shadow Black, Light Orange और Fairy Purple जैसे चार आकर्षक फिनिश में आ सकता है।
कैमरा को लेकर अब तक आई जानकारी के अनुसार Honor Magic 8 Slim / Mini में 200MP का प्राइमरी कैमरा या 50MP का मेन सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है। जो जूम फोटोग्राफी को बेहतर बना सकता है।
उम्मीद है कि Honor Magic 8 Slim / Mini को होम मार्केट चीन में नए साल 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, आगे देखना होगा कि ब्रांड की और से कब कोई ऐलान किया जाता है।
आगामी Honor Magic 8 Slim / Mini उन लोगों के लिए हो सकता है जो बड़े स्क्रीन साइज की जगह कॉम्पैक्ट, हल्का और प्रीमियम फोन चाहते हैं। इसका मुकाबला Vivo S50 Pro Mini और OnePlus 13s जैसे मॉडल्स से हो सकता है।
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो स्लिम और हल्का होने के साथ फ्लैगशिप-अनुभव, प्रीमियम डिजाइन और अच्छा कैमरा दे तो Honor Magic 8 Slim / Mini बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी आपको इससे जुड़े अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।