Honor Magic 8 RSR Porsche Design लॉन्च, 200MP टेलीफोटो कैमरा के साथ चीन में एंट्री

Honor ने Porsche Design के साथ मिलकर अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor Magic 8 RSR Porsche Design चीन में लॉन्च कर दिया है। यह RSR मॉडल लग्जरी डिजाइन, हाई-एंड मैटेरियल और टॉप-लेवल खूबियां प्रदान करता है। जिससे यह Honor की Magic 8 सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल कहा जा सकता है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Honor Magic 8 RSR Porsche Design मॉडल Porsche की फ्लोइंग लाइन्स से लिया गया है। जिसे आप इसके रियर कैमरा मॉड्यूल पर देख सकते हैं। यह स्मार्टफोन Slate Gray और Moonstone कलर ऑप्शन में मिलेगा। इसके बैक पैनल में माइक्रोक्रिस्टलाइन नैनो-सिरेमिक मैटेरियल का उपयोग हुआ है। जिसे कंपनी के अनुसार पारंपरिक ग्लास से ज्यादा मजबूत बताया जा रहा है और इसकी Mohs हार्डनेस रेटिंग 8.5 बताई गई है। Honor का दावा है कि यह फोन पुराने RSR मॉडल्स के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत हल्का बनाया गया है। कुल मिलाकर यह शानदार लुक प्रदान कर रहा है।
Honor Magic 8 RSR Porsche Design में 6.71-इंच (1256 x 2808 पिक्सल) 1.5K 1-120Hz LTPO क्वाड कर्व्ड OLED स्क्रीन है। इस पर HDR10+ के साथ 1800 निट्स तक ग्लोबल पीक ब्राइटनेस, 6000 निट्स तक HDR पीक ब्राइटनेस, 4320Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग का सपोर्ट है। फ्रंट में Honor का Giant Rhino ग्लास दिया गया है, जबकि डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इसमें IP68 और IP69K रेटिंग मिल जाती है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Honor Magic 8 RSR Porsche Design में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक स्टोरेज में आया है। जिससे यह हर तरह के यूजर्स और को टारगेट कर सकता है।
Honor Magic 8 RSR Porsche Design में 50MP का 1/1.3-इंच मेन सेंसर OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है, इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का 1/1.4-इंच टेलीफोटो सेंसर है। टेलीफोटो कैमरा 3.7x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट कर सकता है। Honor का AiMAGE सिस्टम कलर प्रोसेसिंग और सेंसर फ्यूजन को हैंडल करता है, जबकि CIPA 6.5 रेटेड स्टेबिलाइजेशन लो-लाइट में हैंडहेल्ड फोटोग्राफी को बेहतर बनाने में मदद करता है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Honor एक ऑप्शनल फोटोग्राफी किट भी ऑफर कर रहा है, जिसमें मैग्नेटिक ग्रिप, फिल्टर अडैप्टर और एक एक्सटर्नल टेलीफोटो लेंस शामिल है। यह किट खासतौर पर लॉन्ग-रेंज शूटिंग और प्रो-लेवल फोटोग्राफी के लिए उपयोग की जा सकती है।
ऑनर की इस दमदार पेशकश में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह बैटरी 120W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर के तौर पर फोन MagicOS 10 पर चलता है, जिसमें Porsche Design के लिए खास थीम्स और कस्टम इंटरफेस एलिमेंट्स दिए गए हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो Honor Magic 8 RSR Porsche Design में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, 3D फेस अनलॉक जैसे कई फीचर्स हैं।
कीमत की बात करें तो Honor Magic 8 RSR Porsche Design का 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरियंट 7,999 युआन यानी इंडियन करेंसी के अनुसार 1,04,486 रुपये में लॉन्च हुआ है। जबकि इसका टॉप-एंड 24GB रैम और 1TB स्टोरेज मॉडल 8,999 युआन करीब 1,17,549 रुपये में मिलेगा। यह फोन उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो परफॉरमेंस, कैमरा और एक्सक्लूसिव डिजाइन चाहते हैं। इसकी सेल चीन में 23 जनवरी से शुरू होगी। यदि आप चीन में हैं और हाई प्राइस वाला फ्लैगशिप लेना चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेगा। वहीं, और टेक खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।