Honor Magic 9 में मिल सकता है 200MP ट्रिपल कैमरा और 8000mAh बैटरी, डिटेल्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/honor-magic-8-launched-price-specs.jpg

Honor ने पिछले साल अपनी मैजिक सीरीज को लॉन्च किया था। वहीं, अब इसके अपग्रेड की जानकारी सामने आने लगी है। जिसमें Honor Magic 9, Honor Magic 9 Pro और Honor Magic 9 RSR शामिल हो सकते हैं। इन तीनों में से बेस मॉडल Magic 9 को लेकर लेटेस्ट लीक में डिटेल्स शेयर की गई हैं। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार आगामी Honor Magic 9 में इस बार थोड़ा कॉम्पैक्ट डिजाइन देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें 6.3-इंच का OLED LTPO फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। जो पिछले Honor Magic 8 के 6.58-इंच स्क्रीन से छोटा होगा। हालांकि साइज छोटा होने के बावजूद इसमें बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

कैमरा सेगमेंट में Honor Magic 9 फोन बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। टिपस्टर के अनुसार, इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जो 1/2.8-इंच सेंसर के साथ आ सकता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। जिससे यह फोन फोटोग्राफी के मामले में तगड़ा हो सकता सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जैसा कि पूर्व मॉडल में देखा गया था।

बैटरी की बात करें तो Honor Magic 9 में इस बार 8,000mAh साइज तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए बेहतरीन बना सकती है। हालांकि फास्ट चार्जिंग स्पीड को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है।

परफॉरमेंस के मामले में Honor Magic 9 स्मार्टफोन लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें आने वाला Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे Qualcomm इस साल सितंबर में लॉन्च कर सकता है। अन्य खूबियों के रूप में फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।

अपकमिंग Honor Magic 9 उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प बन सकता है, जो कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ बड़ी बैटरी, पावरफुल कैमरा और फ्लैगशिप परफॉरमेंस चाहते हैं। हालांकि अभी इस फोन के लॉन्च में लंबा समय है इसलिए आगे के अपडेट का इंतजार करना होगा। जिसके लिए आप 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।