Honor Play 80 Plus 7500mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 2 के साथ 24 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च

Honor का नया बजट 5G स्मार्टफोन Honor Play 80 Plus लॉन्च से पहले ही चाइना टेलीकॉम की प्रोडक्ट लिस्टिंग में सामने आ गया है। इसमें फोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और सेल डेट तक का खुलासा हुआ है। जिससे लगता है कि कंपनी बजट सेगमेंट में पावरफुल बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी में है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।
लिस्टिंग के अनुसार Honor Play 80 Plus में 6.61-इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर HD+ (720 x 1604 पिक्सल) रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित MagicOS 10 के साथ लॉन्च हो सकता है, जिससे यूजर्स को नया सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिल जाएगा।
परफॉरमेंस की बात करें तो आगामी Honor Play 80 Plus में Snapdragon 4 Gen 2 (SM4450) प्रोसेसर लगाया जा सकता है। जो बजट 5G डिवाइस के लिए अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है। यह चिपसेट डेली यूज, सोशल मीडिया, ब्राउजिंग और लाइट गेमिंग के लिए सही लग सकता है। मेमोरी की बात करें तो फोन को 6GB, 8GB और 12GB RAM ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB के वेरिएंट्स मिल सकते हैं।
Honor Play 80 Plus स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी बन सकती है। क्योंकि इसमें 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है। जो इस सेगमेंट में काफी बड़ी मानी जा सकती है। यह बैटरी आसानी से एक से डेढ़ दिन का बैकअप दे सकती है। साथ ही 3C सर्टिफिकेशन से संकेत मिला है कि इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। जिससे बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।
डिजाइन की बात करें तो Honor Play 80 Plus फोन का साइज 163.9 x 75.9 x 8.29mm रखा जा सकता है। जबकि इसका वजन करीब 205 ग्राम बताया गया है। कंपनी इसे Floating Gold, Ink Rock Black और Aquamarine Blue जैसे कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है।
लिस्टिंग के मुताबिक Honor Play 80 Plus की सेल 24 अप्रैल से चीन में शुरू हो सकती है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन बन सकता है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं। यदि आप चीन में हैं और इसे लेना चाहते हैं तो इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।