Honor Play5 स्मार्टफोन Dimensity 800U 5G चिपसेट, 64MP क्वाड कैमरा और 66W रैपिड चार्ज के साथ लॉन्च

Join Us icon

Honor Play5 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। ऑनर का यह समार्टफोन मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स Huawei Nova 8 SE स्मार्टफोन से मिलती है। हुवावे ने यह स्मार्टफ़ोन पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। Honor Play5 स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 800U चिपसेट के साथ पेश किया गया है। ऑनर के इस स्मार्टफ़ोन में 64 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। ऑनर का यह स्मार्टफोन Android 10 पर रन करता है। यहां हम आपको Honor Play5 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Honor Play5 कैसा है

Honor Play5 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन Full HD+ 1080 x 2400 पिक्सल है। फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच दी है जिसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Honor Play5 स्मार्टफोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। ऑनर का यह स्मार्टफोन कंपनी के इन होम यूजर इंटरफेस Magic UI 4.0 पर रन करता है जो Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। यह भी पढ़ें : ये हैं वो स्मार्टफोन ब्रांड जिन्हें सबसे पहले मिलेगी Android 12 की अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

Honor Play5 स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 800U चिपसेट के साथ पेश किया गया है। Honor Play5 स्मार्टफोन LPDDR4x RAM और UFS 2.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। ऑनर ने इस स्मार्टफोन में 3,800mAh की बैटरी दी है जो 66W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Honor Play 5 स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑनर के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल SIM सपोर्ट, 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS, USB-C, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। यह भी पढ़ें : Android 12 लॉन्च, बेहद एडवांस है इसकी टेक्नोलॉजी और फीचर्स हैं कमाल

Honor Play5 कीमत कितनी है

Honor Play5 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। ऑनर का यह फोन 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के दो ऑप्शन में आता है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 2,099 युआन (करीब 23,800 रुपये) और 2,299 युआन (करीब 26,126 रुपये) हैं। ऑनर का यह स्मार्टफोन ग्रेडिएंट, पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here