Honor Power 2 की लॉन्च डेट कंफर्म, 10080mAh बैटरी वाला फोन 5 जनवरी को चीन में होगा पेश

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/honor-power-2-launch-date-china-10080mah-battery.jpg

Honor ने पिछले हफ्ते ही चीन में अपनी गेमिंग-फोकस्ड Honor Win सीरीज को पेश किया है। जिसमें Honor Win और Honor Win RT स्मार्टफोंस आए हैं। यह 10,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ अनोखे साबित हुए हैं। वहीं, अब कंपनी नए साल 2026 की शुरुआत में नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लेकर आ रही है। जिसे Honor Power 2 नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर ब्रांड ने आधिकारिक पोस्टर जारी करते हुए लॉन्च डेट और प्रमुख जानकारी दी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लेटेस्ट पोस्टर के अनुसार आगामी Honor Power 2 समर्टफोन को 5 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन अप्रैल 2024 में लॉन्च हुए Honor Power का सक्सेसर बनेगा। जिसमें Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट और 8000mAh की बैटरी दी गई थी। इसे देखते हुए नए मॉडल में कंपनी बैटरी और परफॉरमेंस दोनों में बड़े अपग्रेड देने वाली है।

आप पोस्टर में देख सकते हैं कि Honor Power 2 में 10,080mAh की बड़ी बैटरी मिलने की जानकारी दी गई है। यानी यह अब तक Honor का सबसे बड़ा बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन 20.3 घंटे का लगातार स्क्रीन-ऑन टाइम, 22 घंटे तक शॉर्ट-वीडियो प्लेबैक और 14.2 घंटे का नॉन-स्टॉप गेमिंग बैकअप दे सकता है। यानी जो यूजर्स लंबा बैकअप चाह रहे हैं उनके लिए बेस्ट बन सकता है।

डिजाइन के मामले में सामने आई ऑफिशियल इमेज से पता चलता है कि डिवाइस के रियर में तीन सर्कुलर कटआउट हैं जिनमें कैमरा सेंसर होंगे। यह स्मार्टफोन Snow White, Midnight Black और Sunrise Orange कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

अब तक आई रिपोर्ट्स और लीक के मुताबिक Honor Power 2 में 6.79-इंच का LTPS OLED डिस्प्ले मिल एकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। स्क्रीन की HDR ब्राइटनेस 8000 निट्स तक बताई जा रही है, जिससे यह आउटडोर और HDR कंटेंट के लिए काफी दमदार साबित हो सकता है। वहीं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित MagicOS 10 के साथ लॉन्च हो सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Honor Power 2 में Dimensity 8500 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। जिससे यह फोन डेली यूज के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भी बढ़िया विकल्प बन सकता है। फोन को 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज जैसे दो वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। साथ ही 12GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिल सकता है।

कैमरा की बात करें तो Honor Power 2 में फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। वहीं, बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया जा सकता है।

बैटरी के साथ-साथ चार्जिंग स्पीड पर भी ध्यान दिया गया है। Honor Power 2 की 10,080mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलने की बात सामने आई है।

आगामी Honor Power 2 ऐसा मिड-रेंज स्मार्टफोन ऑप्शन बनकर सामने आया है, जो बड़ी बैटरी, दमदार डिस्प्ले और नए-जेनरेशन चिपसेट वाला होगा। यह लंबे बैकअप और गेमिंग करने वाले ग्राहकों की पसंद बन सकता है। हम आपको 5 जनवरी 2026 को होने वाले लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।