10,100mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 185Hz डिस्प्ले वाला Honor WIN 2 चीन में लॉन्च, डुअल कूलिंग फैन से लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/honor-win-2-launched-china-10100mah-battery-200mp-camera-price-.jpg

Honor ने चीन में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Honor WIN 2 लॉन्च कर दिया है। इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले, नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, डुअल एक्टिव कूलिंग फैन, 10,100mAh की बड़ी बैटरी और 200MP का रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा जैसा कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे आपको इस लेटेस्ट मॉडल के फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

Honor WIN 2 के स्पेसिफिकेशंस

Honor WIN 2 में 6.89 इंच का Visionox 2K LTPS फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक है। जबकि 20 प्रतिशत APL पर ब्राइटनेस 6,000 निट्स और HBM मोड में 2,000 निट्स मिलेगी।

Honor WIN 2 की स्क्रीन में 5,920Hz PWM डिमिंग और 5,000Hz इंस्टेंटेनियस TSR का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके बेजल केवल 0.93mm के हैं। फोन में Honor WIN डिस्प्ले चिप और Honor WIN टच चिप भी लगी है। जिन्हें गेमिंग के दौरान स्क्रीन और टच रिस्पॉन्स बेहतर बनाने के लिए दिया गया है।

Honor WIN 2 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर लगाया गया है। जो 2nm चिपसेट है। इसके साथ LPDDR5X Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। फोन में Honor C3 और Honor E2 चिप भी दी गई हैं।

गेमिंग के दौरान Honor WIN 2 फोन का तापमान नियंत्रित रखने के लिए इसमें दो एक्टिव कूलिंग फैन दिए गए हैं। इनमें से एक फैन 31,000 RPM और दूसरा 20,000 RPM तक की स्पीड से काम करता है। यही नहीं फोन में 800Hz जायरोस्कोप और Honor WIN Game Controller का सपोर्ट भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का Samsung HPE प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 1/1.4 इंच का सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह कैमरा CIPA 7.0 स्टेबलाइजेशन रेटिंग के साथ आता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor WIN 2 फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Honor WIN 2 में 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन से दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है।

Honor WIN 2 Android 17 पर आधारित MagicOS 11 के साथ काम करता है। इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, 1216 सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर, IR ब्लास्टर, NFC, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.3 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिली है। इसमें USB 3.2 Gen 1 पोर्ट, N79 बैंड सपोर्ट, Honor Energy Ring और Honor WIN Key भी मिलते हैं। फोन की मोटाई 8.5mm और वजन 237 ग्राम रखा गया है।

Honor WIN 2 की कीमत

Honor WIN 2 को चीन में पांच स्टोरेज लॉन्च किया गया है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 5,499 युआन (करीब 77,780 रुपये) है। वहीं, 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 5,799 युआन (करीब 82,100 रुपये) रखी गई है। इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 6,299 युआन (करीब 89,170 रुपये) है।

Honor WIN 2 फोन के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल को 6,999 युआन (करीब 98,870 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसके टॉप मॉडल में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मिलता है। जिसकी कीमत 7,999 युआन (करीब 1,13,120 रुपये) है। फोन की सेल चीन में शुरू हो गई है। आख़िर में बता दें कि इस लाइनअप में HONOR WIN RT2 और HONOR WIN Turbo2 भी लॉन्च हुए हैं। जिनके बारे में आप डिटेल्स इनकी लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

See Full Specs