12,070mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले वाला Honor WIN RT 2 चीन में लॉन्च, जानें फुल डिटेल्स

Join Us icon

Honor ने चीन में अपनी Win सीरीज के तहत Honor WIN 2, Honor WIN RT 2 और Honor WIN Turbo 2 लॉन्च किए हैं। हम इस पोस्ट में WIN RT 2 की बात कर रहे हैं जिसमें 12,070mAh की बड़ी बैटरी, 185Hz रिफ्रेश रेट वाला 2K OLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। गेमिंग के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन भी मिलता है। यह चार रैम और स्टोरेज वैरियंट में पेश किया गया है। आइए, आगे आपको कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Honor WIN RT 2 के स्पेसिफिकेशंस

Honor WIN RT 2 में 6.89 इंच का Visionox 2K LTPS फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक है। वहीं, 20 प्रतिशत APL पर ब्राइटनेस 6,000 निट्स और HBM मोड में 2,000 निट्स है।

Honor WIN RT 2 के डिस्प्ले में 5,920Hz PWM डिमिंग और 5,000Hz इंस्टेंटेनियस TSR का सपोर्ट भी मिलता है। इसके बेजल सिर्फ 0.93mm के हैं। फोन में Honor WIN डिस्प्ले चिप और Honor WIN टच चिप भी दी गई हैं। जो स्क्रीन और टच रिस्पॉन्स से जुड़े कामों में मदद करती हैं।

Honor WIN RT 2 गेमिंग फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ LPDDR5X Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने फोन में 31,000 RPM तक की स्पीड से चलने वाला बिल्ट-इन कूलिंग फैन भी दिया है। जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान तापमान नियंत्रित रखने में मदद करेगा।

Honor WIN RT 2 में Honor C3 और Honor E2 चिप, 800Hz जायरोस्कोप और Honor WIN Game Controller का सपोर्ट मिलता है। ये फीचर्स खासतौर पर मोबाइल गेम खेलने वाले यूजर्स के लिए शानदार साबित हो सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Honor WIN RT 2 फोन में 50MP का Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 1/1.55 इंच का सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है। कंपनी के अनुसार, कैमरा CIPA 6.0 स्टेबलाइजेशन रेटिंग के साथ आता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Honor WIN RT 2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 12,070mAh की बैटरी है। फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इससे दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग दी गई है।

Honor WIN RT 2 Android 17 पर आधारित MagicOS 11 पर काम करता है। इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, 1216 सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर, IR ब्लास्टर, NFC, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिली है। इसमें USB 2.0 पोर्ट दिया गया है। फोन की मोटाई 8.5mm और वजन 238 ग्राम है।

Honor WIN RT 2 की कीमत

Honor WIN RT 2 के 12GB रैम +256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत चीन में 4,199 युआन (करीब 59,400 रुपये) है। इसके 16GB रैम +256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,599 युआन (करीब 65,130 रुपये) रखी गई है।

Honor WIN RT 2 का 12GB रैम +512GB स्टोरेज वैरियंट 4,899 युआन (करीब 69,200 रुपये) में आता है। फोन के 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वाले टॉप वैरियंट की कीमत 5,199 युआन (करीब 73,500 रुपये) है।



LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here