गेमर्स के लिए आ रही Honor Win Series इसी महीने होगी लॉन्च, देखें चाइना टीजर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/honor-win-series-launch-china-december.jpg

Update: Honor ने बीते दिन अपनी Win सीरीज को लाने का एलान किया था। वहीं, अब कंफर्म किया है कि Win सीरीज 26 दिसंबर को चीन में 14:30 (लोकल टाइम) पर लॉन्च की जाएगी। इसमें Honor Win और Honor Win RT नाम के दो मॉडल पेश होंगे। 

कल की खबर आप आगे देख सकते हैं।

Honor ने अपनी नई Win सीरीज को आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है। जिसे कंपनी ने इसी महीने चीन में लॉन्च करने की पुष्टि की है। यह सीरीज खासतौर पर गेमिंग और हाई-परफॉरमेंस ग्राहकों के लिए हो सकती है। लेटेस्ट टीजर में सभी स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन Honor ने शेयर किया है कि Win सीरीज परफॉरमेंस-फर्स्ट स्मार्टफोन लाइनअप होगी। जिसमें दमदार चिपसेट, बड़ी बैटरी और शानदार डिजाइन मिलेगा। आइए, आगे आपको डिटेल्स बताते हैं।

Honor ने Win सीरीज को “वार्षिक ईस्पोर्ट्स फोन” बताया है। जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी अब हाई-एंड गेमिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रख रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस लाइनअप में दो फ्लैगशिप मॉडल शामिल हो सकते हैं। यानी बेस और प्रो मॉडल्स आ सकते हैं। जिन्हें सामान्य ग्राहकों के बजाय परफॉरमेंस और गेमिंग को आगे रखने वाले ग्राहकों के लिए लाया जाएगा।

अब तक आए लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार Honor Win सीरीज के टॉप मॉडल में 6.83-इंच का 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले लगाया जा सकता है। फ्लैट स्क्रीन डिजाइन को खासतौर पर गेमर्स ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि इससे ग्रिप बेहतर होती है और अनजाने टच की समस्या कम हो जाती है।

फोन में मेटल फ्रेम और फ्लैट पैनल डिजाइन मिलने की बात सामने आई है। जिससे लंबे गेमिंग सेशंस के दौरान डिवाइस ज्यादा स्टेबल अनुभव दे सकता है। परफॉरमेंस के लिए डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। जो इसे तगड़ा गेमिंग स्मार्टफोन बना सकता है।

Honor Win सीरीज मोबाइल्स का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका एक्टिव कूलिंग फैन माना जा रहा है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि Honor केवल बेंचमार्क स्कोर पर नहीं, बल्कि लंबे समय तक स्टेबल और कंसिस्टेंट परफॉरमेंस देने पर जोर दे रहा है।

बैटरी के मामले में भी Honor Win सीरीज काफी दमदार हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 8,500mAh से भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, हाई-ग्रेड वॉटर रेजिस्टेंस, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और खास AI साइड की दी जा सकती है। जो गेमिंग से जुड़े शॉर्टकट्स और कस्टम फंक्शंस के लिए उपयोग हो सकती है।

Honor Win बेस मॉडल की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगाया जा सकता है। डिजाइन और  लुक के मामले में यह हाई-एंड मॉडल जैसा ही हो सकता है। हालांकि इसमें एक्टिव कूलिंग फैन की कमी रह सकती है। इसका मतलब यह है कि Honor दोनों मॉडल्स के जरिए ज्यादा और कम कीमत में डिवाइस लेकर आ सकता है। जिससे ग्राहकों को कीमत के हिसाब से चुनाव करने में आसानी होगी।

Honor Win सीरीज खासतौर पर मोबाइल गेमर्स और उन ग्राहकों के लिए हो सकती है जो तगड़ा परफॉरमेंस चाहते हैं। इस लाइनअप का मुकाबला आने वाले दिनों में और खूबियों की पुष्टि होने के बाद ही हो पाएगा लेकिन जिस तरह के लीक फीचर्स सामने आए हैं यह फोन अन्य डिवाइस के मुकाबले आगे रह सकते हैं।

अगर Honor Win सीरीज को सही कीमत में लॉन्च किया जाता है तो यह गेमर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है। साथ ही अन्य ग्राहक भी स्मूथ अनुभव के लिए इसे चुन सकते हैं। यदि आप को जानकारी पसंद आई है और आप चीन में हैं तो इस लाइनअप का इंतजार कर सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।