
HONOR ब्रांड शायद यह साल खत्म होने से पहले टेक मार्केट में अपनी मौजूदगी अच्छे से दर्ज कराना चाहती है। कंपनी ने कल ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Honor 50 और Honor 50 Lite पेश किए हैं। वहीं आज ऑनर ने अपनी होम मार्केट चीन में भी दो अन्य मोबाइल फोंस को भी पेश कर दिया है। ये स्मार्टफोन Honor X30i और Honor X30 Max नाम के साथ लॉन्च किए गए हैं जो आर्कषक लुक के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं।
Honor X30i 5G Phone
ऑनर एक्स30आई 5जी फोन की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की फुलएचडी+ पंच होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश सपोर्ट करती है। इस फोन की थिकनेस 7.45एमएम और वज़न 175 ग्राम है। यह एंडरॉयड स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट पर रन करता है जो मार्केट में 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के साथ आया है। इस फोन को 128 जीबी व 256 जीबी स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Honor X30i ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह ऑनर फोन 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : लो बजट में लॉन्च हुआ Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन, इसमें है 4GB RAM, 5000mAh Battery और 13MP Camera
Honor X30 Max 5G Phone
ऑनर ने अपने इस फोन को 7.09 इंच की लार्ज डिसप्ले पर लॉन्च किया है जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड ओएस के साथ मीडियाटेक के डिमेनसिटी 900 चिपसेट पर रन करता है जो 5जी नेटवर्क सपोर्ट करता है। चीनी बाजार में Honor X30 Max को 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ फोन में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Honor X30 Max में फोटोग्राफी के लिए 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ यह मोबाइल फोन 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 10GB RAM की ताकत और 66W SuperCharge तकनीक के साथ लॉन्च हुआ HONOR का पावरफुल 5G Phone
Honor X30 Series Price
Honor X30i का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,399 (तकरीबन 16,300 रुपये), 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,699 (तकरीबन 19,800 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,899 (तकरीबन 22,000 रुपये) में लॉन्च हुआ है। इस फोन को pink, silver, blue और black कलर में खरीदा जा सकता है।
Honor X30 Max की बात करें तो फोन के 8GB RAM + 128GB storage वाले बेस वेरिएंट को CNY 2,399 यानी तकरीबन 28,000 रुपये और 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट को CNY 2,699 यानी तकरीबन 31,600 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन black, blue और purple gradient कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
























