6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ Honor X7d 5G ग्लोबली लॉन्च

Honor ने कुछ दिन पहले ही अपना Honor X7d 4G स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं, अब कंपनी इसका 5G वर्जन भी लेकर आ गई है। बता दें कि नया Honor X7d 5G ग्लोबली मलेशिया में लॉन्च हुआ है। यह फोन 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर, RAM Turbo तकनीक की मदद से 12जीबी तक रैम जैसे कई फीचर्स के साथ आता है। इसे लाने के पीछे ब्रांड का टारगेट अपग्रेड फीचर्स देना और सस्ते में 5जी सेवा देने का हो सकता है। आइए, आगे डिवाइस के बारे में विस्तर से जानते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो Honor X7d 5G में 6.77 इंच का TFT LCD पैनल दिया गया है। जो 1610×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 16.7 मिलियन कलर्स और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस (700 निट्स टाइपिकल) के साथ आता है। इसमें आई-कंफर्ट और डायनेमिक डिमिंग तकनीक भी दी गई है। ग्लोबली लॉन्च हुए Honor X7d 5G स्मार्टफोन में 2.3GHz क्लॉक्ड Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ Adreno 619 GPU लगाया गया है। जिससे यह बढ़िया परफॉरमेंस दे सकता है। यह फोन एंड्राइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जिसमें कंपनी का MagicOS 9.0 कस्टम स्किन मिलेगा। फोन सिर्फ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध है।
कैमरे की बात करें तो बैक पैनल पर Honor X7d 5G में डुअल कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP प्राइमरी लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर मौजूद है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में यह स्मार्टफोन पावरफुल है। क्योंकि इसमें लंबे बैकअप के लिए 6500mAh की डुअल-सेल बैटरी दी गई है जो 6350mAh रेटेड कैपेसिटी और 35W Honor SuperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक चल सकती है और यूजर्स को बेहतर बैकअप प्रदान कर सकती है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Honor X7d 5G में 2G/3G/4G/5G नेटवर्क सपोर्ट, डुअल नैनो SIM स्लॉट, WiFi 5 (2.4GHz + 5GHz डुअल बैंड), NFC, OTG, फिंगरप्रिंट सेंसर, इंस्टेंट AI बटन, डुअल स्पीकर्स (400% वॉल्यूम) और Honor Sound 7.3 ऑडियो सिस्टम दिया गया है। फोन में 5-स्टार SGS प्रीमियम ड्रॉप रेजिस्टेंस, पानी और धूल से बचाव के लिए IP65 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग है। यह डिवाइस 8.24mm मोटाई और 206 ग्राम वजन वाला है। कलर ऑप्शंस में Velvet Black और Desert Gold शामिल हैं।
फिलहाल कंपनी ने Honor X7d 5G की कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही बताया जाएगा। वहीं, जानकारी आते ही हम आपको अपडेट करेंगे। बता दें कि ग्लोबल शुरुआत होने के बाद Honor X7d 5G स्मार्टफोन अन्य मार्केट्स में भी पेश किया जा सकता है। हालांकि कीमत सामने नहीं आई है लेकिन इस फोन के फीचर्स के अनुसार इसका मुकाबला POCO M7 Plus, Redmi 15, Tecno Pova 7 5G और Samsung Galaxy M36 जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। यदि आप एक बजट वाला 5G फोन लेना चाहते हैं जिसमें बैटरी और परफॉरमेंस अच्छा मिल जाए तो Honor X7d 5G का इंतजार किया जा सकता है। वहीं, आप और बेहतर डिजाइन, परफॉरमेंस, बैटरी व IP रेटिंग चाहते हैं तो अन्य विकल्प पर विचार कर सकते हैं।