Honor X7e हुआ ग्लोबली लॉन्च, मिलेगी 7,500mAh की बैटरी, 120Hz स्क्रीन और Android 16 का सपोर्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/honor-x7e-launch-7500mah-battery-120hz-display-price-specifications.jpg

Honor ने अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें नया Honor X7e ग्लोबली मलेशिया में लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को बढ़िया लग सकता है जो कम बजट में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

Honor X7e स्पेसिफिकेशंस

Honor X7e में 6.61-इंच TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह HD+ रिजॉल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें Eye Comfort फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिनमें Dynamic Dimming जैसी टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे लंबे समय तक उपयोग के दौरान आंखों पर कम असर होता है।

Honor X7e में MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर लगाया गया है। यह प्रोसेसर डेली यूज, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य गेमिंग जैसे कामों के लिया अच्छा है। स्मार्टफोन में 6GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। साथ ही RAM Expansion फीचर भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Honor X7e फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ अन्य सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Honor X7e Android 16 आधारित MagicOS 10.0 पर काम करता है।

Honor X7e की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। अलग-अलग मार्केट्स के हिसाब से यह स्मार्टफोन 7,000mAh या 7,500mAh बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन आसानी से लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Honor X7e फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक, IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, Bluetooth 5.1, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि इसमें 5G सपोर्ट नहीं मिलता है, जो कुछ यूजर्स के लिए कमी माना जा सकता है।

Honor X7e की कीमत और उपलब्धता

मलेशिया में Honor X7e के 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत MYR 899 (करीब 20,574 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन Sunrise Orange और Midnight Black कलर ऑप्शंस में मिलेगा।

यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले और सामान्य इस्तेमाल के लिए फोन देख रहे हैं। Honor X7e का मुकाबला Redmi, Realme, Samsung और Tecno के बजट स्मार्टफोंस से हो सकता है।

अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले और डेली यूज के लिए फोन देख रहे हैं, तो Honor X7e ले सकते हैं, लेकिन अगर आप 5G कनेक्टिविटी या ज्यादा पावरफुल गेमिंग परफॉरमेंस चाहते हैं, तो मार्केट में दूसरे विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।