7000mAh बैटरी और 108MP कैमरा के साथ ग्लोबल साइट पर लिस्ट हुआ Honor X8d, देखें फुल स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/honor-x8d-with-7000mah-108mp-listed-on-kyrgyzstan-site.jpg

Honor ने मिड-रेंज सेगमेंट में नया स्मार्टफोन जोड़ दिया गया। दरसअल नया Honor X8d आधिकारिक लॉन्च से पहले ही Kyrgyzstan की वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। हालांकि फिलहाल यह आउट ऑफ स्टॉक दिख रहा है, लेकिन लिस्टिंग से इसके डिजाइन, कलर ऑप्शंस और लगभग सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन फीचर्स के हिसाब से यह फोन सेगमेंट में अच्छा और सस्ता विकल्प बन सकता है। आइए, आगे आपको इसके बारे में डिटेल्स देते हैं।

Honor X8d में 6.77-इंच का फुल HD+ (1080×2392) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो इस सेगमेंट में बेहतर विजुअल क्वालिटी और कलर रिप्रोडक्शन का अनुभव दे सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट होने की जानकारी दी गई है।

स्पीड के लिए 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ Honor X8d को लिस्ट किया गया है। बड़ी बैटरी की जरूरत को बढ़ावा देते हुए कंपनी ने इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन का वजन 188 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.5mm रखी गई है। जो बड़ी बैटरी के बावजूद इसे हैंडल करने में हल्का और स्लिम बनाती है। यही नहीं फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है। यानी हल्के-फुल्के पानी के छींटों और धूल से सुरक्षा मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Honor X8d के बैक में 108MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सॉफ्टवेयर को लेकर लिस्टिंग में थोड़ा कन्फ्यूजन दिख रहा है। जिसमें Android 15 आधारित MagicOS 10 लिखा है, जबकि MagicOS 10 Android 16 पर आधारित है। उम्मीद यही है कि फोन Android 16 बेस्ड MagicOS 10 के साथ चलेगा।

यह फोन उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है जो बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा को बजट प्राइस रेंज में लेना चाहते हैं। बाजार में उपलब्ध होने के बाद Honor X8d का मुकाबला संभावित तौर पर OnePlus Nord CE 5 5G, Moto G67 Power और OPPO K13 5G जैसे मॉडल्स से हो सकता है। यह आप पर निर्भर होगा कि आप कौनसा डिवाइस लेते हैं। हालांकि अभी ऑनर फोन लेने के लिए आपको थोड़ा वेट करना पड़ सकता है क्योंकि इसकी उपलब्धता अभी कंफर्म नहीं हुई है।

यदि Honor X8d की कीमत कम रहती है और आप 4G फोन लेना पसंद करें तो इसे विकल्प के रूप में देख सकते हैं। वहीं, 5G की तलाश है तो अन्य ऑप्शंस ले सकते हैं। हम आपको आगे भी ही अपडेट देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।