108MP कैमरा, 6600mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च होगा Honor X9C 5G, डिटेल्स कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/Honor-X9C-5G-india-launch-confirm-know-details.jpg
Highlights

HONOR ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Honor X9C 5G को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर आधिकारिक घोषणा के साथ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon पर माइक्रो साइट भी लाइव हो गई है। जहां डिवाइस का डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस देखे जा सकते हैं। आइए, आगे आपको मोबाइल की संभावित लॉन्च डेट, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honor X9C 5G लॉन्च और उपलब्धता

Honor X9C 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Honor X9C 5G फोन में 6.78-इंच की कर्व्ड AMOLED स्क्रीन प्रदान की जाएगी। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट देगी। यह ना सिर्फ विजुअल एक्सपीरियंस को स्मूद बनाती है बल्कि आंखों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखती है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में भी आराम रहेगा।

बिल्ड और डिजाइन

HONOR X9c उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो मजबूती और स्टाइल दोनों चाहते हैं। फोन में ट्रिपल-रेजिस्टेंस ड्यूरेबिलिटी मिलेगी। जो इसे accidental drops, स्क्रैचेस और प्रेशर से सुरक्षित बनाएगी। इसका स्लिम 7.98mm प्रोफाइल न केवल इसे हल्का बनाता है बल्कि इसे एक प्रीमियम लुक भी देता है। इसमें टाइटेनियम फिनिश है और यह ब्लैक और ग्रीन रंगो में उपलब्ध होगा।

कैमरा और एडवांस AI फीचर्स

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Honor X9C 5G में 108MP का AI-पावर्ड कैमरा सेटअप होगा। जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) और EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन) दोनों मौजूद होंगे। इसके साथ ही Motion Sensing और AI Eraser जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

बैटरी और चार्जिंग

डिवाइस में 6,600mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलेगी। यह 25.8 घंटे का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक और 48.4 घंटे का ऑनलाइन म्यूजिक प्लेबैक प्रदान कर सकेगी। इसके साथ 66W का सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग होगी। यहीं नहीं इसमें मल्टी-पॉइंट बैटरी मॉनिटर के साथ अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग मोड और AI-सेफ चार्जिंग फीचर भी दिया जाएगा।

अन्य

Honor X9C 5G में ग्राहकों को अल्ट्रा-बाउंस एंटी-ड्रॉप टेक्नोलॉजी 2.0, 2 मीटर ड्रॉप रेजिस्टेंस, IP65 रेटिंग और तीन-परत अल्ट्रा-सील्ड 360-डिग्री वाटर रेजिस्टेंस तकनीक मिलेगी।

बेहतर सर्विस

HONOR इस बार सिर्फ हार्डवेयर तक ही सीमित नहीं है। कंपनी ने भारत में अपनी आफ्टर-सेल्स सर्विस और कस्टमर सपोर्ट को भी मजबूत करने की बात कही है। जो कि पहले यूजर्स की प्रमुख चिंताओं में से एक था। HONOR X9c का लॉन्च इस बदलाव और यूजर्स की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है।

See Full Specs


Best Competitors

See All Competitors