BSNL नंबर चेक करने का सबसे आसान तरीका, जानें यहां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/Telecom-News-Jio-Airtel-BSNL.jpg

यदि आप उन लोगों में से एक हैं जो अपने खुद बीएसएनएल मोबाइल नंबर (BSNL Mobile Number) को याद नहीं रख पात हैं और इसे खोजने के सबसे आसान तरीकों की तलाश करते गैं तो अब आपको इस बारे में टेंशन लेने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि हम आपका ये काम करने का सबसे सरल तरीका खोज कर लाए हैं। दरअसल, बीसएनएल नंबर को चेक (BSNL number check) यूएसएसडी कोड के साथ-साथ ऑनलाइन भी किया जा सकता है। वहीं, बीएसएनएल नंबर चेक करने का एक और आसान तरीका यह है कि किसी दूसरे नंबर पर कॉल करें और दूसरे मोबाइल की स्क्रीन पर फ्लैश होने वाले नंबरों को नोट कर लें। लेकिन, हम आपको यूएसएसडी कोड और ऑनलाइन माध्यम से बीएसएनएल नंबर चेक करने के तरीके की जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…

USSD कोड्स से ऐसे चेक करें BSNL नंबर

यूएसएसडी कोड सिर्फ नए प्लान व ऑफर की जानकारी के लिए नहीं बल्कि बीएसएनएल नंबर को चेक करने में भी आपकी मदद करते हैं। वैसे तो बीएसएनएल के गुजरात, केरल, हरियाणा आदि जैसे देश में अलग-अलग सर्किल हैं। इसलिए हमने आगे आपको बीएसएनएल नंबर चेक कोडकी जानकारी दी है, जिसकी मदद से आप अपना मोबाइल नंबर चेक कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स ऐसे देखें अपना बैलेंस और बचा हुआ डाटा, काफी सिंपल है पूरी प्रोसेस
*1#
*2#
*222#
*888#
*785#
*555#
*555*2#
*888#
*888*1#

कृपया ध्यान दें कि आप इनमें से किसी भी यूएसएसडी कोड का उपयोग करके बीएसएनएल नंबर को चेक कर सकते हैं। लेकिन, प्रत्येक बीएसएनएल सर्कल एक कोड के साथ कॉन्फ़िगर होता है इसलिए आप अगले ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं यदि पहले ऑप्शन से आपके प्रीपेड या पोस्टपेड जीएसएम नंबर को ट्रैक करने में परेशानी हो रही है।

बीएसएनएल ऐप का इस्तेमाल कर चेक करें बीएसएनएल मोबाइल नंबर

आप बीएसएनएल ऐप का उपयोग करके बीएसएनएल नंबर को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। लेकिन, ध्यान दें कि आप अपने मोबाइल नंबर की जांच के लिए माई बीएसएनएल ऐप का उपयोग तभी कर सकते हैं जब आपने ऐप डाउनलोड करने के बाद पहली बार अपना नंबर रजिस्टर किया हो। ऐप का उपयोग करके टेंशन फ्री बीएसएनएल नंबर ऑनलाइन चेक करने के लिए बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। इसे भी पढ़ें: BSNL 2022 के बेस्ट रिचार्ज, इनके सामने Jio के प्लान भी हैं पानी कम

बीएसएनएल नंबर की जांच करने का सबसे आसान तरीका

दूसरे नंबर पर कॉल करें या एसएमएस भेजें। हालांकि, इसके लिए आपके पास एक वैध प्लान होना चाहिए। यदि आप बीएसएनएल नंबर जानने और जांचने के लिए उपरोक्त यूएसएसडी कोड और ऑनलाइन ट्रिक का पालन नहीं करते हैं।